फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Light to moderate rain likely in the state till July 14

Haryana Weather: प्रदेश में 14 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार

Mon, 11 Jul 2022 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2022 01:36 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है।

विज्ञापन
Light to moderate rain likely in the state till July 14
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अब लगातार बारिश की गतिविधियां जारी हैं। बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक लो प्रेशर एरिया बन रहे हैं। साथ ही टर्फ रेखा भी उत्तर में स्थित है। पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जिसकी वजह से अरब सागर से भी नमी वाली हवाओं का प्रभाव जारी है।

विज्ञापन


हालांकि बीच बीच में आंशिक रूप से बारिश की गतिविधियों में कमी आएंगी। इस दौरान टर्फ रेखा दक्षिणी होगी। 11 व 12 जुलाई को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां होंगी। 13 व 14 जुलाई को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। इससे सम्पूर्ण इलाके में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। इससे आमजन को आफ़त भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में मानसून ने उत्तर भारत के कई इलाको में भारी  मात्रा में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी पर अधिकतर जगह बढ़िया बरसात हुई है। वहीं हरियाणा के पूर्वी हिस्से और दिल्ली-एनसीआर अभी भी सूखे है और बारिश के इंतजार में है।

प्रदेश में हुई बारिश की आंकड़ा

  • अंबाला-2.0 एमएम
  • हिसार-2.0 एमएम
  • नारनौल महेंद्रगढ़-25.0 एमएम
  • भिवानी-16.0 एमएम
  • फतेहाबाद एडब्ल्यूएस-2.0 एमएम
  • गुरुग्राम केवीके-1.5 एमएम
  • एनडीआरआई केवीके करनाल-7.5 एमएम
  • कुरुक्षेत्र केवीके-3.0 एमएम
  • बावल रेवाड़ी-24.5 एमएम
  • जगदीशपुर केवीके सोनीपत-2.0 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed