फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Light rain likely in Haryana due to Western Disturbance

Haryana Weather: आज आंशिक बादलवाही से लेकर आंधी व हल्की बूंदाबांदी की संभावना, 16 के बाद आएगी राहत की बारिश

Mon, 13 Jun 2022 02:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 02:24 AM IST
सार

कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ आज प्रदेश को क्रॉस करेगा। मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 16 जून के बाद राहत की बारिश आएगी।

विज्ञापन
Light rain likely in Haryana due to Western Disturbance
मौसम - फोटो : self

विस्तार

वर्तमान कमजोर मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में नगण्य रहा। सोमवार को यह हरियाणा को क्रॉस कर लेगा। हालांकि जाते समय आंशिक बादलवाही से लेकर तेज गति से धूल भरी हवाएं, आंधी या अंधड़ चलने और सीमित स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 4 दिनों के बाद  सम्पूर्ण उत्तरी पर्वतीय और मैदानी राज्यों में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। 16 जून को एक ताजा मध्यम श्रेणी पश्चिमी विक्षोभ भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करेगा, जिसकी वजह से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिणी पूर्वी व दक्षिणी पश्चिमी हो जाएगी और संपूर्ण मैदानी राज्यों से मरुस्थलीय पश्चिमी शुष्क पवनों का आधिपत्य समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके असर से 16 से 21 जून के बीच पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में राहत की बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान तीव्र गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, आंधी या अंधड़, गरज चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में लगातार आसमान से आग बरस रही है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। इससे आमजन को आफ़त भरी गर्मी से रूबरू होना प़ड रहा है। सम्पूर्ण इलाके से नमी नदारद है।


इस वजह से भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर किया है। रविवार को भी हरियाणा व एनसीआर में अधिकतम तापमान 41.0 से 46.6 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से 31.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।  

प्रदेश में तापमान की स्थिति

  • नूंह एडब्ल्यूएस         46.6
  • महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस  45.4
  • बालसमंद हिसार      45.3
  • भिवानी                   44.4
  • सोनीपत                 44.3
  • सिरसा एडब्ल्यूएस    44.2
  • गुरुग्राम एडब्ल्यूएस  43.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed