{"_id":"65a57b08895cb315000022c1","slug":"licensed-revolver-and-31-cartridges-recovered-from-the-accused-who-shot-the-youth-hisar-news-c-21-hsr1020-300812-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: युवक को गोली मारने वाले आरोपियों से लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 31 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: युवक को गोली मारने वाले आरोपियों से लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 31 कारतूस बरामद
विज्ञापन
हिसार। 12 क्वार्टर एरिया में श्मशान घाट के पास 13 जनवरी की रात 10 बजे युवक शुभम पर रंजिशन गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों 12 क्वार्टर निवासी सुनील और टिब्बा दानासेर निवासी नरेंद्र को जेल भेज दिया। आरोपियों से लाइसेंसी रिवाॅल्वर और 31 कारतूस बरामद किए हैं। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की छापामार कार्रवाई जारी है। इस संबंध में घायल शुभम की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या प्रयास और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
अस्पताल में उपचाराधीन 12 क्वार्टर एरिया के ढाणी किशनदत्त निवासी शुभम ने बताया था कि वह शनिवार रात करीब 10 बजे अपने दोस्त सचिन को 12 क्वार्टर की गली नंबर 18 में छोड़ कर आया था। उसके बाद बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। रास्ते में श्मशान घाट के पास एक कार खड़ी थी। कार के बाहर खड़े 12 क्वार्टर निवासी सुनील ने बाइक रुकवा ली और गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो झगड़ा करने लगा। इसी दौरान कार से मुकेश वीडियो बनाने लगा। जब उसे ऐसा करने से मना किया तो मुकेश कार से बाहर आया और पिटाई करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद कार से नरेंद्र नीचे उतरा और उसने कार की डिग्गी के अंदर रखे बैग से रिवाल्वर निकाल कर पेट में गोली मार दी और बाद में मौके से फरार हो गए थे। एचटीएम थाना पुलिस ने नरेंद्र, मुकेश और सुनील के खिलाफ हत्या प्रयास, शस्त्र अधिनियम आदि धाराओं के तहत केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।