फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Let's take a pledge together, we will fulfill the goal of vaccination in any case

आइए मिलकर लें संकल्प , हर हाल में पूरा करेंगे टीकाकरण का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Let's take a pledge together, we will fulfill the goal of vaccination in any case
हिसार। टीकाकरण को लेकर 200 करोड़ का आंकड़ा पूरा होने वाला है। हिसार जिले में पहली डोज का आंकड़ा भी अब तक 100 प्रतिशत तक नहीं पहुंच सका। 96 प्रतिशत लोग ही पहली डोज ले सके हैं। दूसरी डोज का आंकड़ा 70 प्रतिशत से भी नीचे है। किशोरों व बच्चों का टीकाकरण आंकड़ा तो इससे भी कम है। 12 से 14 आयु वर्ग में 29 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 15 से 17 आयु वर्ग में 68 प्रतिशत टीकाकरण हो सका है। पिछले करीब 20 दिन से कोरोना के केस लगातार आ रहे हैं। ऐसे में हर किसी को टीकाकरण कराना चाहिए। अपनी पहली, दूसरी, बचाव डोज लेनी चाहिए। आइए मिलकर संकल्प लें कि हम टीकाकरण के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे।
विज्ञापन

हर किसी को टीकाकरण कराना चाहिए। केंद्र ,प्रदेश सरकार शुरू से ही टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं। तीसरी लहर से हमें बचाने में टीके का बहुत बड़ा योगदान रहा। टीके को लेकर हर किसी को सतर्क होना चाहिए। मैं अनुरोध करूंगा कि हर व्यक्ति टीका लगवाए। खासतौर पर बच्चों के टीकाकरण को हमें पूरी तरह से बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. कमल गुप्ता, मंत्री शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा
हमने काफी हद तक कोरोना महामारी पर काबू पा लिया है। कोरोना से बचने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन करवाना बहुत ही जरूरी है। हमें अब भी सरकार व स्वास्थ्य विभाग की द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन करना बहुत ही आवश्यक है, जिन्होंने दोनों डोज लगवा रखी हैं वे बूस्टर डोज लगवाएं। जिन्होंने अभी तक एक भी डोज नहीं है वे टीकाकरण जरूर करवाएं। शिक्षण संस्थानों में कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर गंगवा, डिप्टी स्पीकर हरियाणा सरकार।
कोरोना महामारी ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। कोरोना के कारण काफी लंबे समय तक लॉकडाउन लगा। सब कुछ घरों में कैद होकर रह गया। अब कोरोना संक्रमण का प्रभाव काफी कम हो गया है। कोरोना महामारी दोबारा फैले इसके लिए हमें कोरोना टीकाकरण करवाना जरूरी है। मेरा सभी लोगों यही कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी कोरोना से बचने का टीका लगवाएं।

राममेहर महला, हरियाणवी कलाकार।
कोरोना से बचने के लिए सभी को कोरोना का टीका लगवाना बहुत ही जरूरी है। मेरी दोस्तों से अपील है कि वे कोरोना बचाव का टीका लगवाएं। सभी को पता है कोरोना ने किस प्रकार तबाही मचाई थी। कोरोना की दूसरी लहर कितनी खतरनाक थी। अब हमें सावधानी रखनी है। सरकार की ओर जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन करना है ताकि दोबारा कोरोना सक्रिय न हो।
राजू पंजाबी, हरियाणवी गायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed