{"_id":"613506438ebc3ec63542f036","slug":"leakage-in-sewer-line-at-camp-chowk-sunken-road-hisar-news-hsr6108783161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन में लीकेज से कैंप चौक पर धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन में लीकेज से कैंप चौक पर धंसी सड़क
विज्ञापन
कैंप चौक पर सड़क धंसने के बाद बैरिकेड लगाकर बंद किया गया एक तरफ का रास्ता।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप चौक पर सीवर लाइन में लीकेज से रविवार सुबह अचानक सड़क धंस गई, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया। सूचना पाकर बीएंडआर व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर गड्ढे के पास डिवाइडर पर लगे टी पोल को हटा दिया गया। दोपहर बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने लीकेज दूर करने मौके पर गड्ढा खोदा तो पता चला कि केबल के चलते लाइन में लीकेज हो रखी थी। इस कारण से आसपास की मिट्टी खिसक गई और सड़क धंस गई।
विभाग के मुताबिक रात के समय सीवर लाइन खाली होगी तो उस समय लीकेज दूर की जाएगी। कोशिश यह रहेगी कि रात को पूरा काम हो जाए ताकि सोमवार सुबह से इस रोड को वाहनों के लिए खोल दिया जाए। उधर, मरम्मत कार्य के कारण कैंप चौक से मटका चौक तक रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया और वाहनों को ग्रीन पार्क की ओर से गुजारा गया। इस दौरान लंबा जाम लगा रहा। बता दें कि कैंप चौक से 14 इंची सीवर लाइन गुजर रही है, जिससे कृष्णा कॉलोनी, बैंक कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियां जुड़ी हुई हैं।
पहले सुपर सकर मशीन को माना जा रहा था सड़क धंसने का कारण
रविवार सुबह जैसे ही सड़क धंसने की सूचना अधिकारियों को मिली तो संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पहले माना जा रहा था कि सुपर सकर मशीन के कारण यह सड़क धंसी है। बीएंडआर के अधिकारियों के अनुसार सीवर में पहले से लीकेज थी। शनिवार रात सुपर सकर मशीन ने सफाई के दौरान सड़क के नीचे की मिट्टी को खींच लिया, जिससे यह सड़क धंस गई। हालांकि दोपहर बाद जब जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से खुदाई की तो पता चला कि यहां कोई केबल बिछाई गई होगी, जो सीवर लाइन से होकर गुजरी हुई थी, जिससे सीवर लाइन में लीकेज हो गई। धीरे-धीरे उस लीकेज के कारण यहां की मिट्टी खिसकने लगी।
विज्ञापन
यातायात डायवर्ट करने से लगा जाम
कैंप चौक से मटका चौक के बीच एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया और कैंप चौक से मटका चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को ग्रीन पार्क से गुजारा गया। बाद में इस रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया। उधर, टाउन पार्क के पास भी वाहनों को डायवर्ट किया गया, यहां पीएलए में से वाहनों को गुजारा गया। इससे दिन भर जाम की स्थिति रही।
सीवर लाइन में लीकेज मिली है, जिसे ठीक किया जा रहा है। सोमवार सुबह से इस रोड को वाहनों के लिए खोलने की कोशिश रहेगी। - संजय दुहन, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
लीकेज दूर करने के बाद हम रोड को दुरुस्त करवा देंगे। - गौरव जैन, एसडीओ, बीएंडआर
फोटो 3 व 4
चंडीगढ़-सिरसा बाईपास के किनारे से बही मिट्टी
हिसार। शहर का चंडीगढ़-सिरसा बाईपास कभी भी धंस सकता है। स्थिति यह है कि ढंढूर गांव के पास बने पुल के नजदीक सड़क के किनारे से मिट्टी पूरी से बह गई है। मिट्टी के हटने से सड़क के धंसने की आशंका बढ़ गई है। चूंकि इस बाईपास से काफी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में कभी कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। बता दें कि चंडीगढ़ नेशनल हाईवे व सिरसा नेशनल हाईवे को जोड़ने के लिए यह बाईपास बनाया हुआ है। ब्यूरो

कैंप चौक पर सड़क धंसने के बाद बना गड्ढा। - फोटो : Hisar