फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Leakage in disposal line on South Bypass for five months, concerned departments refuse to take responsibility, B&R will give notice

Hisar News: साउथ बाईपास पर पांच माह से डिस्पोजल की लाइन में लीकेज, संबंधित विभागों ने जिम्मेदारी लेने से किया मना, बीएंडआर देगा नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Leakage in disposal line on South Bypass for five months, concerned departments refuse to take responsibility, B&R will give notice
हिसार। राजगढ़ रोड पर सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर बहता दू​षित पानी।
हिसार। शहर के साउथ बाईपास रोड पर पांच माह से डिस्पोजल की लाइन में लीकेज हो रही है। हैरानी की बात यह है कि संबंधित विभागों में से कोई भी यह मानने को तैयार नहीं है कि डिस्पोजल की यह लाइन उसकी है। हालांकि नगर निगम ने इस लाइन को अपनी बताकर इसे ठीक करवाने की जिम्मेदारी ली थी। मगर बाद में वह भी अपनी बात से मुकर गया। अब आखिर में बीएंडआर ने सभी संबंधित विभागों को कानूनी नोटिस थमाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यह है मामला
नगर निगम का तोशाम रोड पर आईटीआई के पास डिस्पोजल है। यहां से बरसाती पानी को पंप से उठाकर पाइप लाइन के माध्यम से तोशाम रोड स्थित ड्रेनेज में डाला जाता है। डिस्पोजल की लाइन साउथ बाईपास से गुजरती है। वहीं महात्मा गांधी अस्पताल के पास जनस्वास्थ्य विभाग का डिस्पोजल है। इसकी लाइन भी साउथ बाईपास से होकर जा रही है। इसके अलावा एचएसवीपी की डाबड़ा के पास स्थित एसटीपी की लाइन भी इसी रोड से गुजर रही है। इन तीनाें विभागों की लाइन में से किसी एक की लाइन में लीकेज है। यह लीकेज भी पिछले पांच माह से है। मगर इनमें से कोई भी विभाग यह नहीं मान रहा है कि यह लीकेज उसकी लाइन में है और वह इस लीकेज को ठीक कर देगा।
विज्ञापन


रोड के अंदर जा रहा पानी, हादसे की आशंका
डिस्पोजल लाइन के लीकेज से पानी रोड के अंदर भी जा रहा है, जिससे रोड को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस रोड से प्रतिदिन करीब 10 हजार वाहन गुजरते हैं, जिनमें भारी वाहन भी शामिल हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले नगर निगम इस लीकेज को ठीक करवाने की बात कह रहा था। मगर अब वह भी मना कर रहा है। लीकेज काफी लंबे समय से है और इससे रोड को नुकसान पहुंच रहा है। अब तीनों विभागों को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा।

राजकुमार, जेई, बीएंडआर

राजगढ़ रोड पर सीवर हुआ ओवरफ्लो
उधर राजगढ़ रोड पर आकाशवाणी केंद्र के सामने पिछले करीब एक सप्ताह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे दिनभर दूषित पानी बाहर सड़क पर बह रहा है। इससे न सिर्फ सड़क को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि यह दूषित पानी वहां जमा भी हो रहा है। वाहनों को भी इस दूषित पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed