फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Last opportunity for admission to ITI

Hisar News: आईटीआई में दाखिले का अंतिम अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Last opportunity for admission to ITI
हिसार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में दाखिले के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से 30 जून तक आईटीआई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन का अंतिम अवसर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजरानी ने बताया कि संस्थान में दाखिला समिति का गठन किया गया है और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। यहां कोई भी छात्रा आकर निशुल्क आवेदन पत्र भरवा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन में परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिले में कुल 15 राजकीय और 21 निजी आईटीआई संचालित हैं, जहां इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेडों में दाखिले दिए जाते हैं। आईटीआई में प्रशिक्षुओं को रियायती बस पास, छात्रवृत्ति, दोहरी शिक्षा प्रणाली के तहत उद्योगों में प्रयोग होने वाली तकनीकों का प्रशिक्षण, सेना की सीधी भर्ती में अतिरिक्त अंकों का लाभ तथा अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed