फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lalita and Pooja won bronze

ललिता और पूजा ने जीता कांस्य

Sat, 07 Jun 2014 11:48 PM IST
hisar
hisar Updated Sat, 07 Jun 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन

पूजा ढांडा के बाद जिले की दो और कुश्ती खिलाड़ियों ने मंगोलिया में चल रही एशियन जूनियर महिला कुश्ती चैंपियनशिप में पदक हासिल किए हैं। ललिता सहरावत ने 55 और पूजा ने 72 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। ललिता जवाहर नगर और पूजा सिसाय की रहने वाली है।

विज्ञापन


सिसाय की पूजा ने 2013 में कैडेट एशियन और वर्ल्ड में कांस्य पदक, पायका नेशनल में पदक, स्कूल नेशनल खेलों में तीन बार गोल्ड मेडल और कैडेट नेशनल में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी है। पूजा के पिता सुभाष किसान और मां गृहिणी है। उधर, ललिता सहरावत सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक, वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य और ऑल इंडिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन


ललिता के पिता जोगेंद्र सहरावत खेती करते हैं और मां ऊषा रानी गृहिणी है। ये दोनों खिलाड़ी कोच ऊषा शर्मा व संजय सिहाग की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही हैं। उल्लेखनीय है कि एशियन जूनियर महिला कुश्ती चैंपियनशिप में जिले की चार खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें से तीन खिलाड़ियों कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को पूजा ढांडा ने 59 किलो में कांस्य पदक प्राप्त किया था। मगर दूसरी खिलाड़ी रेणु कांस्य पदक के हुए मुकाबले में कजाकिस्तान की खिलाड़ी से हार गई थी और उसे चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

चैंपियनशिप में देश की आठ सदस्यीय टीम में से सिर्फ एक ही खिलाड़ी गोल्ड मेडल हासिल कर सकी। उधर, जिले की चार खिलाड़ियों में से भी तीन अपने कांस्य को गोल्ड में तब्दील नहीं कर सकी। ललिता, रेणु व पूजा के कोच संजय सिहाग के मुताबिक खिलाड़ियों को चयन के बाद सीधे ही चैंपियनशिप में भेज दियाग गया। उनके लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन भी नहीं किया गया।


नेशनल कंपीटीशन पहले आयोजित किया जाना था, जिससे नेशनल ट्रेनिंग कैंप आयोजित करने का समय मिल सके। संजय का कहना है कि हमारी खिलाड़ी फिजिकल फिटनेस के मामले भी चीन, जापान जैसे देशों के काफी पीछे हैं। इसकी एक वजह ये है कि वहां खिलाड़ियों के लिए विशेष फिजिकल ट्रेनर, डायटीशियन आदि होते हैं। मगर हमारे देश ये काम कोच ही करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed