फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lack of safety equipment in roadways buses poses a threat to passengers' lives; most buses are missing seat belts and fire extinguishers are left damaged.

Hisar News: रोडवेज बसों में सुरक्षा उपकरणों का अभाव, यात्रियों की जान पर खतरा, ज्यादातर बसों से सीट बेल्ट है गायब तो अग्निशमन यंत्र पड़े खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lack of safety equipment in roadways buses poses a threat to passengers' lives; most buses are missing seat belts and fire extinguishers are left damaged.
रोडवेज बस में रखे अ​ग्निश्मन यंत्र पर नहीं लिखी एक्सपायरी डेट। 
हिसार। हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों, चालकों और परिचालकों की सुरक्षा अब सवालों के घेरे में है। राज्य सरकार द्वारा सुरक्षित सफर का दावा किया जाता है, लेकिन हाल ही में हुई जांच में बसों से सीट बेल्ट गायब पाए गए हैं, तो वहीं कुछ बसों के अग्निश्मन यंत्र खराब या अप्रभावी मिले हैं। यह लापरवाही न केवल सरकार के दावों को खारिज करती है, बल्कि यात्रियों की जान को भी खतरे में डाल रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बसों में ड्राइविंग सीट पर बैठने वाले चालक के लिए सीट बेल्ट लगाना अत्यंत आवश्यक होता है, जो हादसों के दौरान गंभीर चोटों और मौत से बचाने में मदद करता है। लेकिन रोडवेज की अधिकांश बसों में यह सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं है। बस चालक कहते हैं कि जब बस में सीट बेल्ट ही नहीं हैं, तो वे इसे कहां से लगाएंगे।
विज्ञापन

इन बसों में मिलीं खामियां

बस नंबर एचआर 39सी 4457 (हिसार से रोहतक) - सीट बेल्ट न ही अग्निश्मन यंत्र पर एक्सपायरी डेट

बस नंबर एचआर 39सी 9492 (हिसार से फतेहाबाद) - सीट बेल्ट नहीं, अग्निश्मन यंत्र लगा था

बस नंबर एचआर 39सी 9577 (हिसार से राजगढ़) - अग्निश्मन यंत्र लगा था, सीट बेल्ट नहीं

बस नंबर एचआर 39सी 9489 (हिसार से मिरान) - सीट बेल्ट नहीं थी, अग्निश्मन यंत्र लगा था

अवैध पार्किंग से भी सुरक्षा में कमी

बुधवार को जब बसों के अग्निश्मन यंत्र और सीट बेल्ट की जांच की जा रही थी, तो एक बाइक बस के पास खड़ी पाई गई, जो 15 मिनट तक वहीं खड़ी रही। यह घटना उस पार्किंग क्षेत्र में हुई, जो विशेष रूप से वाहनों के लिए निर्धारित है। पार्किंग शुल्क बचाने के लिए लोग अक्सर ऐसे वाहन इधर-उधर खड़ा कर देते हैं। हालांकि, रोडवेज अधिकारियों ने कई बार चेतावनी, लेकिन समस्या जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों में सीट बेल्ट और अग्निश्मन यंत्र चेक करवाए जाएंगे। यदि बसों में सीट बेल्ट नहीं हैं तो उनमें लगवाई जाएगी। पुराने अग्निश्मन यंत्र भी बदलवाए जाएंगे। डॉ. मंगलसैन, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed