फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Labourer dies after drowning in canal, body found 21 hours later

Hisar News: नहर में डूबने से मजदूर की मौत, 21 घंटे बाद मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies after drowning in canal, body found 21 hours later
हांसी। ढाणा कलां में सिवानी फीडर नहर में पैर फिसलने से गिरे प्रवासी मजदूर मुख्तियार सिंह का शव सोमवार को 21 घंटे के बाद बरामद हुआ। मजदूर के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्तियार सिंह मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला था। वह अपने साथियों के साथ धान लगाने के लिए 10 दिन पहले पंजाब से हांसी में गांव ढाणा कलां आया था। रविवार शाम करीब छह बजे वह शौच के लिए गया था। इस दाैरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद एसडीआरएफ व गोताखोरों ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उसका शव घटना स्थल से करीब 400 मीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed