नियम 134-ए: दाखिला देने में कुरुक्षेत्र नंबर वन तो हिसार दूसरे स्थान पर, 15 जनवरी तक हाेंगे दाखिले
नियम 134ए के तहत दाखिले करने में हिसार हरियाणा में दूसरे स्थान पर है। पहले पर कुरुक्षेत्र है। हिसार में अब तक 1450 दाखिले हुए हैं। वहीं 1487 अभी भी पेंडिंग है। दाखिले न देने देने पर 20 अभिभावकों ने 6 स्कूलों के खिलाफ शिकायत दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियम-134ए के दाखिले करने में हिसार जिला हरियाणा प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ गया है। पहले स्थान पर कुरुक्षेत्र जिला है। वीरवार शाम 3 बजे तक नियम-134ए के तहत हिसार जिले में 1450 दाखिले हो चुके थे। कुरुक्षेत्र जिले में 1574 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। पूरे प्रदेश में अब तक सबसे कम 82 दाखिले पंचकूला जिले में हुए हैं। शिक्षा विभाग ने 15 जनवरी दाखिले की अंतिम तिथि निर्धारित की है। अगर इसी तरह दाखिले हुए तो हिसार प्रदेश में प्रथम स्थान पर भी आ सकता है।
शिक्षा विभाग के मिली जानकारी के अनुसार हिसार जिले में कुल 3137 विद्यार्थियों को नियम 134 ए के तहत स्कूल अलॉट हुए थे। जिनमें से 1450 विद्यार्थियों के विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में दाखिला मिल चुका है व 200 विद्यार्थियों के आवेदन फार्म रद्द हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 43.1 प्रतिशत दर से दाखिले हुए हैं।
शिक्षा विभाग के अनुसार हरियाणा प्रदेश के 22 जिले में 134 ए के तहत अब तब कुल 15436 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। 2799 विद्यार्थियों के आवेदन फार्म रद्द हो चुके हैं। पूरे प्रदेश में 44.2 प्रतिशत दर के अनुसार दाखिले हुए हैं। वहीं 23096 विद्यार्थी अभी भी दाखिला लेने से वंचित हैं।
6 प्राइवेट स्कूलों को जारी किए नोटिस
जिला शिक्षा विभाग ने 6 नामी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। ये प्राइवेट स्कूल 134 ए तहत विद्यार्थियों को दाखिला देने से मना कर रहे हैं। विद्यार्थियों को बार-बार चक्कर कटा रहे हैं। परेशान होकर 20 अभिभावकों ने इन स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग को शिकायत की। अभिभावकों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने इन 6 नामी प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार नोटिस देते ही एक प्राइवेट स्कूल ने दाखिला देने की हां भर ली, लेकिन 5 स्कूल अभी भी शिक्षा विभाग के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
ये था शेड्यूल
- 10 दिसंबर को रिजल्ट घोषित हुआ था।
- 13 दिसंबर को राज्य स्तर पर सीट अलॉट का पहला ड्रा निकाला था।
- पहले ड्रा का 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक एडमिशन हुए थे।
- दूसरे ड्रा के दाखिले अभी तक चले हुए हैं...
इस ब्लॉक में इतनें विद्यार्थियों ने दी थी 134ए की परीक्षा
ब्लॉक कुल विद्यार्थी
- आदमपुर 319
- अग्रोहा 102
- बरवाला 296
- हांसी प्रथम 844
- बास 53
- हिसार प्रथम 1483
- हिसार द्वितीय 259
- नारनौंद 224
- उकलाना 224
- कुल विद्यार्थी 3804
क्रमांश जिला स्कूल अलॉट हुआ अब तक दाखिले हुए फार्म रद्द हुए दाखिले पेंडिंग
1 कुरुक्षेत्र 2274 1574 59 641
2 हिसार 3137 1450 200 1487
3 पानीपत 2069 1155 685 233
नियम-134 ए के तहत विद्यार्थियों को दाखिला न देने वाले 6 प्राइवेट स्कूलों को विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वीरवार शाम 5 बजे तक हिसार जिले में 1450 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका था। दाखिला प्रक्रिया अभी 15 जनवरी तक चलेगी। अगर कोई भी प्राइवेट स्कूल विद्यार्थियों को दाखिला नहीं देगा तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निदेशालय को लेटर लिखा जाएगा। -धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी हिसार।