{"_id":"6af4c05f5c7a2f0212028269","slug":"kuldeep-trying-to-strengthen-his-political-position-from-his-new-house-creates-a-buzz-in-politics-after-announcing-a-state-level-rally-following-the-former-mps-sneh-milan-program-hisar-news-c-21-hsr1007-990560-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नए घर से सियासत की किलेबंदी की कोशिश कर रहे कुलदीप, पूर्व सांसद के स्नेह मिलन कार्यक्रम के बाद प्रदेशस्तरीय रैली के एलान से राजनीति में हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नए घर से सियासत की किलेबंदी की कोशिश कर रहे कुलदीप, पूर्व सांसद के स्नेह मिलन कार्यक्रम के बाद प्रदेशस्तरीय रैली के एलान से राजनीति में हलचल
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना को स्मृति चिह्न भेंट करते कुलदीप बिश्नोई।
सुरेंद्र दलाल
हिसार। आदमपुर में नए घर की चौखट से पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने सियासत की नई किलेबंदी शुरू कर दी। गृहप्रवेश के बहाने पुराने समर्थकों को साधा तो भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के दिग्गजों को एक मंच पर जुटाकर अपनी राजनीतिक पहुंच का अहसास भी कराया।
पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की विरासत को फिर मजबूत करने की इस कवायद के बीच स्नेह मिलन कार्यक्रमों के बाद कुलदीप ने प्रदेशस्तरीय रैली का एलान कर सियासी पारे को और चढ़ा दिया। अब निगाहें इस बात पर हैं कि आदमपुर से उठी यह सियासी हलचल प्रदेश की राजनीति में कौन-सा नया मोड़ लाती है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, इनेलो नेता एवं पूर्व मंत्री संपत सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल की मौजूदगी भी चर्चा में रही। कुलदीप की बहन दर्शना और बड़े भाई एवं पंचकूला से कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन ने भी समारोह में शिरकत की।
विज्ञापन
चुनाव हारे लेकिन सियासी पकड़ का दिया संदेश
आदमपुर विधानसभा चुनाव में हार के बाद कुलदीप बिश्नोई की राजनीतिक सक्रियता को लेकर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल को लेकर भाजपा के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष की टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया था। कुलदीप ने वीडियो जारी कर प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ विरोध जताया था।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को बुला कर कुलदीप बिश्नोई ने अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया। स्नेह मिलन कार्यक्रमों के जरिये पुराने समर्थकों से संपर्क साधा और उनकी नब्ज टटोली। कार्यक्रम में हरियाणा के अलावा राजस्थान और मध्यप्रदेश से भी लोग पहुंचे। शक्ति प्रदर्शन के सवाल पर कुलदीप ने कहा कि पिछले 9 साल से उनके हर कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।
-- --
हुड्डा के रहते हरियाणा में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी
मीडिया से बातचीत में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश कांग्रेस के सिरमौर रहेंगे तब तक हरियाणा में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। इसके पीछे क्या कारण हैं, यह वह किसी दिन बताएंगे। मुख्यमंत्री को गृह प्रवेश का न्योता देने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित नहीं किया है।
नलवा के विधायक पनिधार ने उपहार में भेजी स्कॉर्पियो
नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कुलदीप बिश्नोई को गृह प्रवेश के अवसर पर उपहार स्वरूप स्कॉर्पियो गाड़ी भेजी। हालांकि, घर में शोक सभा होने के कारण रणधीर पनिहार कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। पनिहार को कुलदीप बिश्नोई का बेहद करीबी माना जाता है। उन्हें नलवा से विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने में भी कुलदीप बिश्नोई ने अहम भूमिका निभाई थी।