फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   kuldeep sharma target narendra modi

‘मोदी ने कांग्रेस को दी गाली तो भूल जाऊंगा मर्यादा’

Sun, 22 Dec 2013 07:18 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो Updated Sun, 22 Dec 2013 07:18 PM IST
विज्ञापन
kuldeep sharma target narendra modi
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अगर कांग्रेस नेताओं को गाली दी तो मर्यादा की सभी सीमाएं तोड़ डालेंगे और भूल जाएंगे कि वे विधानसभा अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


शर्मा रविवार को ऐलनाबाद के गांव मल्लेकां की अनाजमंडी में समाज सेवी संस्था नई सुबह की ओर से आयोजित युवा शक्ति सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता सांसद डॉ. अशोक तंवर ने की।
विज्ञापन



शर्मा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को बोलने की स्वतंत्रता नहीं है, जब बोलता हूं तो कोई सुनता नहीं है। उन्हाेंने कहा कि वे जब भी बोले, विपक्ष ने कहा कि स्पीकर को राजनीति नहीं करनी चाहिए। सब जानते है कि जब राजनीतिक हूं तभी तो विधानसभा अध्यक्ष का पद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डबवाली में कुछ कहा था तो पूरे प्रदेश में उनके पुतले जलाए गए। अगर पुतला ही जलाना है तो नरेंद्र मोदी का पुतला जलाना चाहिए जो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के प्रति गलत भाषा का प्रयोग करते हैं।

उन्हें रोकने से पहले भाजपा को मोदी पर लगाम लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी राहुल गांधी को शहजादा बताते हैं जबकि राहुल शहजादा नहीं शहीदजादा हैं जिनके पिता और दादी देश के  लिए शहीद हुए। उन्होंने कहा कि मोदी को देश के इतिहास की जानकारी तक नहीं है, गलत आंकडे़ पेश करते हैं। अगर वे विधानसभा अध्यक्ष न होते तो मोदी को करारा जवाब देते।
   


कांग्रेस के नारे और नेता चुराती है भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा पहले कांग्रेस के नारे चुराया करती थी और कांग्रेस के नेता चुरा रही है। भाजपा सरदार वल्लभ भाई पटेल का सहारा लेकर कुर्सी तक पहुंचना चाहती है जबकि देश की जनता जानती है पटेल कांग्रेसी थे। पहले राम का नाम लेकर जनता को गुमराह किया और जब कोई मुद्दा हाथ नहीं लगा तो मोदी को सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भाजपा जिसके साथ गई उसकी ही कब्र खोद डाली क्याेंकि वह मुंह में राम और बगल में छुरी रखती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता हरियाणा में अलग-अलग मंच की सवारी कर रहे हैं, पता ही चलता कि भाजपा किसके साथ खड़ी है। उन्होंने हजकां का नाम लिए बिना कहा कि एक पीले रंग वाली पार्टी है जो आज ईमानदारी की बात करती है जबकि सबको पता है कि उन्हाेंने ही भ्रष्टाचार को जन्म दिया। एक हरे रंग वाले है जो आजकल भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली (जेल) में है।  उन्होंने कहा कि युवाओं का संकल्प देशसेवा ही होना चाहिए क्योंकि देश को युवाओं की जरूरत है। इस मौके पर सांसद डॉ. अशोक तंवर, प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा, नवीन केडिया आदि ने विचार व्यक्त किए।



नई सुबह के प्रदेशाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक सूबे सिंह चाहरवाला ने मांगपत्र पढ़ा। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने और हर सुख-दुख के समय पौधरोपण करने की अपील की। इस अवसर पर कुलदीप सिंह गदराना, मलकीत सिंह खोसा, भूपेश मेहता, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, रमेश भांदू, शेर सिंह ओटू, ओपी केहरवाला और मोहन लाल डरोलिया मौजूद थे। इस मौके पर सांसद डॉ. तंवर और मुख्य अतिथि कुलदीप शर्मा ने नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed