फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kuldeep Bishnoi met Home Minister Amit Shah and demanded inclusion of Bishnoi community in OBC at the Center

Hisar: कुलदीप बिश्नोई की गृह मंत्री शाह से मुलाकात, बिश्नोई समाज को केंद्र में OBC में शामिल करने की रखी मांग

Wed, 28 Jun 2023 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 11:10 PM IST
सार

लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने बिश्नोई समाज के लिए आरक्षण की मांग की है। कुलदीप बिश्नोई ने बिश्नोई समाज को केंद्र में आरक्षण मिलने के संभावना के बारे में ट्वीट किया था। इसे चुनाव के संदर्भ में अहम माना जा सकता है।

विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi met Home Minister Amit Shah and demanded inclusion of Bishnoi community in OBC at the Center
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलते कुलदीप बिश्नोई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व सांसद तथा अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने बिश्नोई समाज को केंद्र में ओबीसी में शामिल करने की मांग भी उनके सामने रखी। हरियाणा और राजस्थान के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर विस्तृत चर्चा की।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर बिश्नोई समाज को केंद्र में ओबीसी की सूची में शामिल कराने का भरोसा दिलाया था। इससे पहले, कुलदीप बिश्नोई अपने बेटे भव्य बिश्नोई के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले थे।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर अहम है हो सकती है मांग

लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने बिश्नोई समाज के लिए आरक्षण की मांग की है। कुलदीप बिश्नोई ने बिश्नोई समाज को केंद्र में आरक्षण मिलने के संभावना के बारे में ट्वीट किया था। इस ट्वीट को इसी साल के अंत तक राजस्थान में होने वाले चुनाव के संदर्भ में अहम माना जा सकता है। राजस्थान के विधानसभा, लोकसभा तथा हरियाणा के विधानसभा चुनाव में इसका असर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में है समाज का प्रभाव
राजस्थान में इसी साल में विधानसभा के चुनाव होने तय हैं। राजस्थान विधानसभा की 200 सीट में 30 सीट पर बिश्नोई समाज के लोगों का प्रभाव है। इस चुनाव में बिश्नोई समाज के लोगों को भाजपा के समर्थन में लाने के लिए पूर्व सीएम स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई ने चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दी है। कुलदीप बिश्नोई अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक के पद पर हैं। इस महासभा का राजस्थान में सबसे अधिक असर है। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई राजस्थान में पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की प्रतिमा स्थापित करने से लेकर धार्मिक आयोजन तक कई कार्यक्रमों के जरिये अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। 

ये किया था ट्वीट
कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट में लिखा था कि आरक्षण को लेकर जब भी केंद्र सरकार की अंतिम सूची आएगी उसमें बिश्नोई समाज को शामिल किया जाएगा। हमारी केंद्र सरकार से इस बारे में लगातार बातचीत चल रही है। मोदी सरकार बिश्नोई जाति को आरक्षण देने के लिए सकारात्मक है। आरक्षण को लेकर कोई भी सूची केंद्र सरकार की ओर से नहीं बनी है।

बता दें कि राजस्थान में बिश्नोई जाति पिछड़ा वर्ग में शामिल है। केंद्र सरकार की ओबीसी की सूची में बिश्नोई जाति शामिल नहीं है। करीब सवा दो साल पहले 26 मार्च 2021 को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बिश्नोई जाति को केंद्र की ओबीसी केटेगरी में शामिल करने के बारे में केंद्र सरकार को पत्र भेजा था। जिस पर अब तक कुछ फैसला नहीं लिया गया है। करीब तीन महीने पहले कुलदीप बिश्नोई अपने बेटे भव्य बिश्नोई के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे, उस समय भी बिश्नोई समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल करने की मांग रखी थी।


हरियाणा में भी होगा असर
अगर कुलदीप बिश्नोई अपनी जाति को आरक्षण दिलाने में सफल रहे तो इसका असर राजस्थान के अलावा हरियाणा में भी होगा। हरियाणा में भी हिसार, सिरसा लोकसभा क्षेत्र में बिश्नोई समाज का प्रभाव है। कुलदीप बिश्नोई अपने पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत करने में कामयाब होंगे। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से लिस्ट में शामिल किए जाने के बाद बिश्नोई जाति को भरोसा जगेगा कि भविष्य में हरियाणा में भी आरक्षण मिल सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed