{"_id":"63209c7bdc809456874024d7","slug":"kuldeep-bishnoi-met-cm-manohar-lal-with-bhawya-bishnoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बेटे भव्य के साथ सीएम मनोहर लाल से मिले कुलदीप बिश्नोई, कार्यकर्ता भी रहे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बेटे भव्य के साथ सीएम मनोहर लाल से मिले कुलदीप बिश्नोई, कार्यकर्ता भी रहे साथ
Tue, 13 Sep 2022 08:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 13 Sep 2022 08:36 PM IST
सार
कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि वे मुख्यमंत्री के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई। आदमपुर हलके के गांव ढाणी मोहबतपुर, खैरमपुर सहित अन्य सरकारी स्कूलों के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा हुई।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल से मिले कुलदीप बिश्नोई व भव्य बिश्नोई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर से पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई मंगलवार को अपने बेटे भव्य बिश्नोई व प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़ में सीएम मनोहरलाल से मिले। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि बालसमंद, नलवा सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खराब फसलों के मुआवजे को लेकर बात हुई। सीएम ने कहा कि दो से तीन दिनों में ही किसानों को मुआवजा राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। पार्टी संगठन की मजबूती के लिए विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि वे मुख्यमंत्री के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई। आदमपुर हलके के गांव ढाणी मोहबतपुर, खैरमपुर सहित अन्य सरकारी स्कूलों के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा हुई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसी भी छात्र व किसी भी अध्यापक के भविष्य से सरकार किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने देगी। भव्य बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया। चौ. भजनलाल परिवार व उनकी सेना भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान रणधीर पनिहार, योगेंद्रनाथ मल्होत्रा, विनोद निर्मल, पूर्व सांसद स्व. रामजीलाल के पुत्र सुभाष जांगड़ा, विक्रांत बिश्नोई, मनोज टोहाना, पवन शाहपुर, रणजीत कौशिक, धर्मबीर खत्री, संदीप हुड्डा, आजाद भडाना, कुसुम शर्मा, रोकी राव, डब्बू त्यागी, महेंद्र कडवासरा, बालकिशन शर्मा, भूम सिंह राणा, बाबा बलदेव, रवि सडौरा, संजय बावल, सुरेश शर्मा, दीपक छाबड़ा, मंजू गुप्ता, डॉ. सोहनलाल, बिजेंद्र अलेवा, नरेन्द्र बाता, साहिल बंसल, अमन शर्मा, इम्तियाज खान मौजूद रहे।
विज्ञापन