फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kisan Mahapanchayat: Farmers will open front against BJP in by-elections, will campaign in protest

किसान महापंचायत : उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे किसान, विरोध में करेंगे प्रचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: Farmers will open front against BJP in by-elections, will campaign in protest
कालांवाली अनाज मंडी में आयोजित किसान महासम्मेलन में उपस्थित किसान नेता। संवाद - फोटो : Sirsa
कालांवाली। अनाज मंडी में बुधवार को आयोजित किसान महापंचायत से किसानों ने ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल विरोध में प्रचार करने का फैसला लिया। साथ ही सीएम के जारी वीडियो की भी निंदा की। इतना ही नहीं लखीमपुर खीरी मामले पर भी सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। इस दौरान किसानों ने घोषणा की कि सरकार ने मांगें स्वीकार नहीं की तो देश भर में संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने 12 अक्तूबर को हिसार कमिश्नर को खराब हुुई फसल के मुुआवजे की मांग के लिए मांग पत्र सौंपने का भी निर्णय लिया। इस दौरान किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को सरकार नहीं मानती तो हर जिले, हर गांव, हर गुरुद्वारे से संघर्ष का एलान करेंगे। बुधवार को कालांवाली अनाज मंडी में आयोजित महासम्मेलन के दौरान किसान एकता के नारे गूंजते रहे। लखीमपुर खीरी की घटना से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए योगेंद्र यादव ने सबसे पहले लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की याद में दो मिनट का मौन रखा और कहा कि जिस प्रकार देश अब तक जलियांवाला हत्याकांड की दर्दनाक घटना को भुला नहीं पाया है। इसी तरह देश लखीमपुर खीरी की शर्मनाक घटना को नहीं भुला पाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम के अफसर उनके शहर में किसानों के सिर फोड़ दो की बात कहते हैं। सीएम कहते हैं कि लठ उठाओ और किसानों के सिर फोड़ दो, जेल जाने की चिंता मत करो। ऐसे आदमी का मुख्यमंत्री बने रहने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने और मुख्यमंत्री का मांगा इस्तीफा
वहीं किसानों ने मांग की कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को उनके पद से बर्खास्त किया जाए और सीएम मनोहर लाल को पद से हटाया जाए। यदि सरकार इन शर्तों को नहीं मानती तो संयुक्त किसान मोर्चा देश भर में लखीमपुर खीरी में शहीद हुए चार किसानों का देशभर के हर गांव-शहर के गुरुद्वारों में डाले जाने वाले भोग पर संघर्ष का एलान करेगा। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि बारिश के कारण जहां किसानों की हजारों एकड़ नरमे-कपास व ग्वार की फसल खराब हो गई। रही सही कसर गुलाबी सूंडी ने पूरी कर दी, जिसके कारण सैकड़ों किसानों ने अपनी फसल को ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि 12 अक्तूबर को प्रदेश भर के किसान कमिश्नर स्तर पर ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग करेंगे। जिला सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार के किसान भी हिसार में कमिश्नर को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किसान नेता रहे मौजूद
संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली से आए योगेंद्र यादव, मनजीत धनेर, कुलवंत संधू, पंजाब सिंह, गोरा सिंह, दीपक लांबा के अलावा हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी, जिलाध्यक्ष लक्खा सिंह अलीकां, जिला कार्यकारिणी सदस्य गुरनाम सिंह पक्का शहीदां, हलकाध्यक्ष बलवंत सिंह केवल, किसान मजदूर समिति व बावरिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देसूजोधा, किसान संघर्ष समिति के मनदीप नथवान, मजदूर यूनियन के प्रधान मुकेश कुमार, मनजीत सिंह ओढां, दर्शना कौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed