{"_id":"6006ee45db2bd93ac11b6722","slug":"kisan-andolan-gurnam-singh-chaduni-reached-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : गुरनाम चढूनी बोले- कक्का ने निकाली पुरानी दुश्मनी, उनको भेजेंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : गुरनाम चढूनी बोले- कक्का ने निकाली पुरानी दुश्मनी, उनको भेजेंगे नोटिस
Tue, 19 Jan 2021 08:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Jan 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
गुरनाम सिंह चढूनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार द्वारा मुझे बदनाम करने और किसान आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार को सिरसा जाते समय रामायण टोल पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिवकुमार कक्का और मैं एकसाथ काम किया करते थे। किसी कारणवश हम अलग हो गए थे। उसी का बदला लेने के लिए मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि वे शिवकुमार कक्का को मानहानि का नोटिस भेजेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम तो कर ही दिया है, अब 10 करोड़ भी दिलवा दो। चढूनी ने किसानों को संबोधित किया कि हमें किसी भी अफवाह में नहीं आना और हर हाल में हम 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करेंगे। 24 जनवरी को सभी साथी दिल्ली में ट्रैक्टर लेकर चलेंगे और दिल्ली के रिंग रोड पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली में शांतिप्रिय तरीके से परेड करनी है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेल्फी के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में न डालें और आराम से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार वार्ता के नाम पर बरगला रही है और सरकार को 26 जनवरी से पहले तीनों कानूनों को रद्द कर किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन