फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kisan Andolan: Gurnam Singh Chaduni reached Hisar

किसान आंदोलन : गुरनाम चढूनी बोले- कक्का ने निकाली पुरानी दुश्मनी, उनको भेजेंगे नोटिस

Tue, 19 Jan 2021 08:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Jan 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Gurnam Singh Chaduni reached Hisar
गुरनाम सिंह चढूनी। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार द्वारा मुझे बदनाम करने और किसान आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार को सिरसा जाते समय रामायण टोल पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिवकुमार कक्का और मैं एकसाथ काम किया करते थे। किसी कारणवश हम अलग हो गए थे। उसी का बदला लेने के लिए मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि वे शिवकुमार कक्का को मानहानि का नोटिस भेजेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम तो कर ही दिया है, अब 10 करोड़ भी दिलवा दो। चढूनी ने किसानों को संबोधित किया कि हमें किसी भी अफवाह में नहीं आना और हर हाल में हम 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करेंगे। 24 जनवरी को सभी साथी दिल्ली में ट्रैक्टर लेकर चलेंगे और दिल्ली के रिंग रोड पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली में शांतिप्रिय तरीके से परेड करनी है।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेल्फी के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में न डालें और आराम से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार वार्ता के नाम पर बरगला रही है और सरकार को 26 जनवरी से पहले तीनों कानूनों को रद्द कर किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed