{"_id":"987fb8f59532dce50dc2ce3c637e37c0","slug":"killer-brother-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के लिए बहाया भाई का खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति के लिए बहाया भाई का खून
रतिया (फतेहाबाद)/ब्यूरो।
Updated Thu, 12 Dec 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में फतेहाबाद के गांव लधुवास में जमीनी विवाद में भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव लघुवास में सगे भाई लखवीर सिंह और रजिंद्र के बीच जमीन के रास्ते के लिए विवाद चल रहा था।
सप्ताह भर पहले लखवीर के छोटे भाई काला की पुत्री की शादी थी। विवाह समारोह के बाद 10 दिसंबर को रिश्तेदार फेरा डालने गांव लधुवास आए थे।
जब रिश्तेदारों की गाड़ी ने गली में प्रवेश किया तो रजिंद्र रास्ते में चारपाई डाल बैठ गया और रिश्तेदारों को वहां से नहीं जाने दिया।
रिश्तेदार गाड़ी पड़ोसी के घर में खड़ी करके लखवीर के घर चले गए। लखवीर को जब इस घटना का पता चला तो उसने इस बात को अपनी बेइज्जती समझी।
इस बात के लिए दोनों भाइयों में विवाद हो गया। तैश में आए रजिंद्र ने अपनी बंदूक से अपने भाई लखवीर पर गोलियां चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक लखबीर की पत्नी सिमरण कौर की शिकायत पर राजेंद्र व उसके पुत्र लखविंद्र पर हत्या का मामला दर्ज किया था।