{"_id":"648492975af49cce2b0a2616","slug":"kidnapped-stock-trader-demanded-a-ransom-of-rs-10-lakh-four-including-si-of-delhi-police-arrested-hisar-news-c-21-hsr1007-154348-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: शेयर कारोबारी का अपहरण कर मांगी 10 लाख रुपये की फिरौती, दिल्ली पुलिस के एसआई समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: शेयर कारोबारी का अपहरण कर मांगी 10 लाख रुपये की फिरौती, दिल्ली पुलिस के एसआई समेत चार गिरफ्तार
Sun, 11 Jun 2023 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Updated Sun, 11 Jun 2023 04:39 AM IST
सार
नई अनाजमंडी पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि भोडि़या बिश्नोईयां निवासी संदीप कुमार ने आदमपुर निवासी राकेश का अपहरण कर चार युवकों द्वारा 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
हिसार के सेक्टर-14 से आदमपुर निवासी राकेश का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एसआई गोविंद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत को मुक्त करा लिया है। शनिवार को आरोपी पनिहारी निवासी गोविंद, बगला निवास प्रदीप, सेक्टर 29 फरीदाबाद निवासी भूपेंद्र और दिल्ली निवासी कवित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल दो कार और डेढ़ लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने पीड़ित का 8 जून को अपहरण कर शहर के सनसिटी में बंधक बनाकर रखा और उसके दोस्त संदीप से डेढ़ लाख रुपये हड़पे। बाद में शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर उसे छुड़वाया। राकेश शेयर बाजार में ट्रेडिंग का काम करता है।
विज्ञापन
नई अनाजमंडी पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि भोडि़या बिश्नोईयां निवासी संदीप कुमार ने आदमपुर निवासी राकेश का अपहरण कर चार युवकों द्वारा 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने की शिकायत दी थी। संदीप ने बताया था कि सेक्टर-14 में दो कार आकर रुकीं और दो-तीन युवकों ने राकेश को जबरन एक कार में बैठा लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
इस बारे में राकेश के घरवालों को सूचना दी तो राकेश की पत्नी ने बताया कि वह सेक्टर-14 जाने की बात कहकर निकले थे। उसने बताया कि दिल्ली पुलिस के एसआई का फोन लगातार राकेश के पास आ रहा था। उसी से मिलने के लिए वह गया था। शिकायत में कहा गया कि रात करीब 9 बजे राकेश का फोन आया और दिल्ली पुलिस के कर्मचारी ने 10 लाख रुपये की डिमांड की।
राकेश के घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर आया
संदीप ने बताया कि राकेश का फोन आने के बाद उसके घर गया और परिजनों से बात की। उसने बताया कि अपहरण करने वाले 1.50 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। अगर, रुपये नहीं दिए गए तो राकेश को छोड़ेंगे नहीं। घर से रुपये लेकर सनसिटी पहुंचा। जहां पर चार लोगों ने राकेश को बंधक बनाया हुआ था। रुपये लेने के बाद उसे कमरे से बाहर निकाल दिया। कुछ देर राकेश से मुलाकात कराई तो उसने कहा कि 8.50 लाख रुपये और देने होंगे, नहीं तो जान से मार देंगे।
शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस
एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि संदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर टीम का गठन किया और सनसिटी पर छापा मारा। वहां से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत राकेश को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि पनिहारी निवासी गोविंद दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। गोविंद की बगला निवासी प्रदीप से जान पहचान है। भूपेंद्र और कवित दोनों प्रदीप के दोस्त हैं। गाड़ी में बैठाने के बाद आरोपी उसे रोहतक लेकर गए और फिर हिसार ले आए थे। पुलिस को आरोपी गोविंद के पास से आदमपुर निवासी राकेश के खिलाफ धोखे से किसी अकाउंट से पैसे ट्रांसफर के बारे में एक शिकायत भी मिली है।
दिल्ली पुलिस में राकेश के खिलाफ दी थी शिकायत
संदीप ने बताया कि कुछ दिन पहले मुंढाल गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने राकेश के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दी थी। वहां से एक नोटिस राकेश के पास आया था, जबकि थाने में किसी प्रकार की कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। साजिश के तहत अपहरणकर्ताओं ने केस में फंसाने की बात कह सेक्टर-14 में बुलाया था।