फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Khedar thermal power plant's ashes dispute: Police send notice to deceased's son, pick up the body or else the administration will perform the last rites

खेदड़ थर्मल पावर प्लांट की राख का विवाद : पुलिस ने मृतक के बेटे को भेजा नोटिस, शव उठा लो नहीं तो प्रशासन करेगा अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Khedar thermal power plant's ashes dispute: Police send notice to deceased's son, pick up the body or else the administration will perform the last rites
हिसार/बरवाला। राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट की राख के लिए शुक्रवार को आंदोलनकारियों और पुलिस में हुए टकराव के दौरान मौत होने के बाद मंगलवार को किसान के शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ। मंगलवार को पुलिस ने मृतक के बेेटे को नोटिस भेजा कि शव उठा लो नहीं तो प्रशासन नियमानुसार अंतिम संस्कार कर देगा। इसके बाद परिजन व ग्रामीण मेडिकल कॉलेज अग्रोहा से शव लेकर खेदड़ गांव में चले रहे धरने पर पहुंचे। अभी गोशाला के अंदर डी फ्रिज में शव को रखा गया है। वहीं बुधवार को होने वाली महापंचायत के लिए धरना कमेटी सदस्यों ने लोगों से अपील की है। कमेटी सदस्यों का कहना है कि महापंचायत में बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मजबूती से लड़ेंगे आंदोलन
खेदड़ गांव में राख के लिए 89 दिन भी धरना जारी रहा। धरना कमेटी के सदस्य अपनी मांगों पर अडिग हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक वे मजबूती से आंदोलन लड़ेंगे। बुधवार को धरनास्थल पर होने वाली प्रदेश स्तरीय महापंचायत में कड़ा और ठोस फैसला लिया जाएगा। महापंचायत की तैयारियों को लेकर प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है। कमेटी के सदस्य अनाउसमेंट के जरिये गांवों में जाकर लोगों को महापंचायत में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों का कहना है कि प्रशासन टालमटोल रवैया अपना रहा है। प्रशासन के साथ तीन दौर की वार्ता हुई लेकिन, प्रशासन की तरफ से कोई हल नहीं निकला। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहोग। कमेटी के सदस्य पंचग्रामी के गांव, भ्याण खाप के सभी के गांव, राजली, पंघाल, खानपुर, सिंधड़, बधावड़, डाड, खरकपूनिया, ज्ञानपुरा, सरसाना, सोथा, पनिहारी, छान, बनभौरी, सरहेड़ा, खरकड़ा, मतलोडा, जुगलान आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर किसान को दी गई श्रद्धांजलि
कमेटी के सदस्यों का कहना है कि मृतक धर्मपाल सहारण के बेटे संदीप और भाई राजवीर के पास बरवाला थाना की तरफ से नोटिस भेजा गया। उसमें कहा गया कि शव को उठा लो नहीं तो नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। नोटिस मिलने का समाचार कमेटी के पास पहुंचा तो कमेटी के सदस्य और परिजन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा पहुंचे और शव को करीब शाम चार बजे धरना स्थल पर लेकर पहुंचे। धरने पर बैठे लोगों ने मृतक धर्मपाल को श्रद्धांजलि देने लगे।

आईजी ने किया निरीक्षण
मंगलवार को आईजी राकेश कुमार आर्य खेदड़ गांव के पास पहुंचे। उन्होंने थर्मल प्लांट के बाहरी क्षेत्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed