फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Khedar power plant Controversy, Post-mortem of deceased farmer will held today

खेदड़ प्लांट की राख पर विवाद: तीन सदस्यीय जांच समिति गठित, दुष्यंत चौटाला बोले-बातचीत के लिए सरकार के दरवाजे खुले, खेदड़ में महापंचायत

Sat, 09 Jul 2022 02:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 02:24 PM IST
सार

किसान धर्मपाल का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं धरने पर बैठे किसानों को समर्थन देने किसान नेता राकेश टिकैत भी हिसार पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Khedar power plant Controversy, Post-mortem of deceased farmer will held today
हिसार के गांव खेदड़ में महापंचायत शुरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार में गांव खेदड़ की गोशाला को दी जाने वाली राख का उठान बंद करने के विवाद में शुक्रवार को पुलिस और किसानों की बीच झड़प में किसान की मौत हो गई थी। इस मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। वहीं गांव में आयोजित महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और किसान नेता सुरेश कौथ सहित अन्य पहुंचे। महापंचायत में किसान धर्मपाल को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


धर्मपाल के शव का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हो रहा है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को महापंचायत में धरना स्थल पर लाया जाएगा। यहां सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद लोकल कमेटी फैसला लेगी कि आंदोलन को किस तरह से आगे बढ़ाना है। फिलहाल पुलिस धरना स्थल से करीब 500 मीटर दूर है। करीब 500 से 600 किसान व ग्रामीण धरना स्थल पर हैं।

विज्ञापन

दुष्यंत बोले-सरकार के दरवाजे खुले 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि खेदड़ मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी में आईपीएस मोहम्मद अकील, हिसार की डीसी प्रियंका सोनी और जींद के एसपी शामिल होंगे। दुष्यंत चौटाला शनिवार को हांसी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हिसार जिले में बनने वाली विभिन्न सड़कों का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने पहुंचे थे। दुष्यंत ने कहा कि 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेदड़ मामले में बातचीत के लिए के लिए सरकार के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने साफ किया कि पावर डिपार्टमेंट कह चुका है कि गोशाला का अनुदान बंद नहीं होगा।

शुक्रवार को राख का उठान बंद करने के विवाद में राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट की रेलवे ट्रैक जाम करने जा रहे किसानों-ग्रामीणों की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। इस टकराव में गांव खेदड़ निवासी 56 वर्षीय किसान धर्मपाल की मौत हो गई थी। वहीं तीन पुलिसकर्मियों सहित 12 लोग घायल हो गए थे। 

यह है राख का विवाद

खेदड़ थर्मल प्लांट से निकलने वाली राख को अब तक गांव के लोग ही उपयोग करते रहे हैं। राख को आसपास के ईंट भट्ठों को बेचकर मिलने वाले पैसे का उपयोग गोशाला को चलाने के लिए किया जाता है। अब केंद्र सरकार ने सभी थर्मल प्लांट की राख का ऑनलाइन टेंडर निकालकर इसे बेचने के आदेश दिए हैं। इसके विरोध में किसान और ग्रामीण 86 दिन से धरना दे रहे हैं। 30 जून को चेतावनी दी थी कि मांगें न मानी गईं तो आठ जुलाई को रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। जिस ट्रैक से थर्मल प्लांट को कोयला आता है उस पर पड़ाव डाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed