फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   khap Rally Today In Barawala

आज बरवाला में होगी सर्वजात खाप की रैली

Sun, 05 Mar 2017 12:58 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 05 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
khap Rally Today In Barawala
Demo pic
आरक्षण के मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के धरने के बाद अब सर्वजात खाप ने बरवाला की अनाज मंडी में रविवार 5 मार्च को रैली करेगी। सूबे सिंह समैण की अध्यक्षता में होने वाली रैली के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

सर्वजात खाप ने पहले यह रैली जींद में करनी थी। अब यह रैली 5 मार्च को बरवाला की अनाज मंडी में करने की घोषणा की है। सर्वजात खाप जहां रैली की तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं कुछ दूसरे संगठनों की ओर से इसके विरोध का एलान भी किया गया है। राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता ने प्रशासन को चेताया भी है कि अगर बरवाला में रैली होती है तो वहां पर गड़बड़ी की आशंका है। हालांकि इस रैली में जाट आरक्षण को लेकर सरकार को चेताया जाएगा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (यशपाल मलिक) और सर्वजात खाप से जुड़े कुछ लोगों के बीच आंदोलन चलाने को लेकर जो पहले बयानबाजी हुई थी उससे दोनों संगठनों में तकरार बढ़ी हुई है। मलिक गुट ने ऐसे लोगों से किनारा कर रखा है। फिलहाल प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर चल रहे धरने पर कई वक्ताओं ने ऐसे लोगों की संज्ञा सरकारी के तौर पर की थी।
विज्ञापन


सर्वजात खाप राजनीतिक नहीं हक की लड़ाई लड़ेगी
सर्वजात खाप के प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने बताया कि सर्वजात खाप की तरफ से अनाज मंडी में रैली होगी। इस रैली में सरकार से जाट समाज के हक की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की जाएगी। सरकार के मांग की जाएगी कि जिन बातों को लेकर अड़चन आई हुई है उसे क्लियर किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वजात खाप राजनीतिक नहीं हक की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से 5 मार्च के लिए अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने बरवाला में होने वाली रैली के मद्देनजर 2 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। तहसीलदार राजेश कुमार को रैली स्थल पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जल सेवाएं सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विमल कुमार को आसपास के एरिया में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


पुलिस प्रशासन रहेगा अलर्ट
बरवाला के डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि 5 मार्च को अनाज मंडी में होने वाली रैली के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। रामायण में चलाए जा रहे धरने के मद्देनजर पहले ही बरवाला में सुरक्षा बढ़ाई हुई है। बरवाला में 4 जगहों (अग्रोहा चौक, हांसी चौक, बनभौरी मार्ग, बरवाला शहर में कैंची चौक)पर नाके फिलहाल हैं। जहां पर हर वाहन और आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। यहां पर 2 प्लाटून के अलावा अन्य सुरक्षा बल तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed