फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Khaimarpur hisar, Dharmpal hisar, hisar

हत्या के जुर्म में एक को कठोर आजीवन कारावास

Tue, 28 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 28 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Khaimarpur hisar, Dharmpal hisar, hisar
court shimla

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयवीर हुड्डा की अदालत ने घर में घुसकर हत्या करने के जुर्म में गांव खैरमपुर के धर्मपाल को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं उसे 12 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा और जुर्माना न भरने की एवज में दो साल की अतिरिक्त कैद काटनी पड़ेगी।

विज्ञापन

आदमपुर थाना पुलिस ने इस बारे में 3 नवंबर 2014 को केस दर्ज किया था। खैरमपुर के मदन सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि चार दिन पहले उसका भाई मोहन घर के एक कमरे में सोया हुआ था और वह सामने वाले प्लाट में मौजूद था। तभी गांव का धर्मपाल आया और घर में घुसकर सो रहे मोहन को कस्सी से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर पर कस्सी के हमले से उसका भाई मोहन बेहोश हो गया और हमलावर धर्मपाल फरार हो गया। बाद में उसके भाई को अग्रोहा पीजीआई और फिर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था।
विज्ञापन


13 दिन जिंदगी और मौत के बीच झूलकर तोड़ा था दम
आदमपुर थाना पुलिस ने इस बारे में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया था। गंभीर घायल को बाद में रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया था, जहां उसने 12 नवंबर 2014 को दम तोड़ दिया था। आदमपुर पुलिस ने उसकी मौत के बाद हत्या प्रयास के केस को हत्या के केस में तब्दील कर दिया था। पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस को जांच में पता चला था कि धर्मपाल मोहन के घर गया था और फिर मोहन व उसने शराब पी थी। फिर लकड़ियों के मसले पर दोनों में अचानक बहस शुरू हो गई थी। फिर धर्मपाल ने एक पड़ोसी के घर से कस्सी लाकर मोहन पर हमला किया था। कोर्ट ने पूरे मुकदमे की सुनवाई के बाद धर्मपाल को हत्या का दोषी मानकर सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed