फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kerala government had invited Jyoti Malhotra for campaigning

Hisar News: केरल सरकार ने ज्योति मल्होत्रा को प्रचार के लिए दिया था निमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kerala government had invited Jyoti Malhotra for campaigning
हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को लेकर नया खुलासा हुआ है। केरल सरकार की ओर से आरटीआई से मिले जवाब में पता लगा कि ज्योति मल्होत्रा को केरल सरकार ने पर्यटन प्रचार अभियान के तहत आने का निमंत्रण दिया था। केरल सरकार ने ज्योति मल्होत्रा को वर्ष 2024 से 2025 के बीच कन्नूर, कोझिकोड, कोच्चि, अलप्पुझा और मुन्नार का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन

आरटीआई जवाब में यह भी बताया गया है कि ज्योति मल्होत्रा की यात्रा, ठहरने और कार्यक्रम के खर्च का पूरा भुगतान केरल पर्यटन विभाग ने किया था। ज्योति मल्होत्रा के अलावा कई अन्य डिजिटल क्रिएटर्स को भी इस अभियान के तहत आमंत्रित किया गया था। एक वीडियो में वह केरल की साड़ी पहने और कन्नूर में एक थेय्यम प्रदर्शन में भाग लेती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान की तीन यात्राएं की थीं। उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया था। इसमें भारतीय दूतावास में तैनात एक अधिकारी को आपरेशन सिंदूर के बाद में भारत ने निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति मल्होत्रा पर आरोप है कि उसने पाकिस्तानी एजेंसियों के लिए काम किया था। ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल ट्रेवल विद जो पर अपलोड वीडियो में कई वीडियो पाकिस्तान, बांग्लादेश और थाईलैंड के हैं। ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने कहा कि यह तो अच्छी बात है कि केरल सरकार के लिए काम किया। इसके अलावा रेलवे से भी ज्योति मल्होत्रा ने स्पॉन्सरशिप ली थी।
ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट में वीसी के माध्यम से हुई पेशी
हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की 7 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेशी हुई। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि इसी सप्ताह ज्योति की जमानत याचिका अदालत में लगाई जाएगी।
ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 17 मई को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद 4 दिन के रिमांड पर फिर भेजा गया। दो बार में 9 दिन के रिमांड पूरा होने के बाद 26 मई को उसे सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया था।

ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि सोमवार को ज्योति की पेशी हुई। इसके बाद इसी सप्ताह में एक बार फिर से कोर्ट में जमानत याचिका लगाएंगे। इससे पहले उन्होंने 11 जून को याचिका दायर की थी। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) सुनील कुमार ने ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed