फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Keep your photo ready, BLOs will be coming to your door from June 15

Hisar News: फोटो रखो तैयार, 15 जून से बीएलओ आ रहे आपके द्वार

Mon, 01 Jun 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 01 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Keep your photo ready, BLOs will be coming to your door from June 15
राजनीतिक दलों के प्रतिनि​​​धियों के साथ बैठक करते एडीसी शालिनी चेतल। 
हिसार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए जिले की 13,70,766 मतदाताओं वाली सूची को लॉक कर दिया गया है। एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने तक नए मतदाताओं को सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। 15 जून से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर उस पर अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो चस्पा करना होगा।
विज्ञापन

जिले में प्री-एसआईआर के तहत 10,15,157 मतदाताओं (74.06 प्रतिशत) की मैपिंग पूरी हो चुकी है जबकि 3,55,609 मतदाताओं की मैपिंग शेष है। ऐसे मतदाता जिनका सत्यापन हो चुका है उन्हें केवल फोटो लगाकर हस्ताक्षर सहित फॉर्म जमा करना होगा और जिनकी मैपिंग नहीं हुई है उनसे दूसरे चरण में आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1987 से पहले जन्मे मतदाताओं को कोई एक दस्तावेज देना होगा। एक अगस्त 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे मतदाताओं को अपना और माता-पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा। वहीं 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे मतदाताओं को अपने और तथा माता-पिता के दस्तावेज जमा कराने होंगे। बीएलओ को 5 से 14 जून तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर सत्यापन अभियान चलेगा। 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इस पर 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। 21 जुलाई से 18 अक्तूबर तक दस्तावेज की जांच और सुनवाई होगी और 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

राजनीतिक दल नियुक्त करें बूथ लेवल एजेंट
एडीसी शालिनी चेतल ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में सभी बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बीएलए की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। राजनीतिक दलों से बूथों के संबंध में सुझाव भी मांगे गए। एसआईआर से जुड़ी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में निर्वाचन तहसीलदार जगदीप, सहायक स्नेह, भाजपा से कृष्ण बिश्नोई, कांग्रेस से बृजलाल व अनिल बिश्नोई, बीएसपी से नानक देव, जेजेपी से जयप्रकाश व रणधीर सिंह, सीपीआई से दिनेश सिवाच और इनेलो से बलबीर सिहाग सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हिसार जिले में 1333 पोलिंग बूथ हैं। इनमें 1200 से अधिक मतदाताओं वाले 318 बूथों के पुनर्गठन के बाद लगभग 138 नए पोलिंग बूथ निर्वाचन आयोग के नियमानुसार प्रस्तावित किए गए हैं।

- शालिनी चेतल, एडीसी, हिसार
-------
जिले में 1333 बीएलओ प्रत्येक मतदाता तक पहुंचेंगे। सभी मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म भरना होगा और उस पर नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होगी। जिनकी मैपिंग नहीं हुई है वे अपने आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- जगदीप सिंह, निर्वाचन तहसीलदार, हिसार
-----------------
विधानसभावार मतदाता मैपिंग की स्थिति
विधानसभा | कुल मतदाता | मैपिंग मतदाता | शेष मतदाता | प्रतिशत
हिसार | 1,86,415 | 1,02,651 | 83,764 | 55.07
नलवा | 1,81,034 | 1,24,997 | 56,037 | 69.05
बरवाला | 1,91,561 | 1,32,373 | 59,188 | 69.10
उकलाना | 2,15,620 | 1,66,123 | 49,497 | 77.04
हांसी | 2,02,464 | 1,59,915 | 42,549 | 78.98
आदमपुर | 1,79,415 | 1,43,435 | 35,980 | 79.95
नारनौंद | 2,14,257 | 1,85,663 | 28,594 | 86.65
कुल : 13,70,766 | 10,15,157 | 3,55,609 | 74.06 प्रतिशत
----------------
ये 12 दस्तावेज होंगे मान्य
आधार कार्ड।
पासपोर्ट।
ड्राइविंग लाइसेंस।
पैन कार्ड।
सरकारी/अर्ध-सरकारी पहचान पत्र
शिक्षण संस्थान का छात्र पहचान पत्र।
बिजली, पानी या टेलीफोन बिल।
बैंक या डाकघर की पासबुक (पते सहित)।
राशन कार्ड।
किराया अनुबंध।
सरकारी आवास आवंटन पत्र/आवास प्रमाण।
गैस कनेक्शन की रसीद या बुक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed