फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kapil Murder Case Harry and Sundar hatched murder plot

कपिल हत्याकांड: हैरी और सुंदर ने रची कत्ल की साजिश, 20-22 साल के हैं शूटर; सामने आया राजस्थान कनेक्शन

Sat, 13 Jun 2026 11:01 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार) Published by: Akash Dubey Updated Sat, 13 Jun 2026 11:01 AM IST
सार

कपिल रेढ़ू की हत्या के शूटरों की पहचान कर बाइक-हेलमेट बरामद हुए। हमलावर राजस्थान भागे हैं। गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने शराब ठेके के विवाद में हत्या की जिम्मेदारी ली।

विज्ञापन
Kapil Murder Case Harry and Sundar hatched murder plot
जिम संचालक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में रेड जिम संचालक कपिल रेढ़ू की हत्या मामले में पुलिस ने उस पर गोलियां दागने वाले शूटर और उसके साथी की पहचान कर ली है। वारदात में इस्तेमाल बाइक व हेलमेट बरामद हो गए हैं। वारदात के बाद हमलावर तोशाम के रास्ते राजस्थान भागे हैं। पुलिस की छह टीमें हिसार एसटीएफ के साथ मिलकर उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। जिस फेसबुक आईडी व नंबर से हैरी बॉक्सर के नाम से पोस्ट व ऑडियो वायरल की गई है उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

राजस्थान बॉर्डर पर बरामद हुई बाइक
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों हमलावर हिसार जिले के रहने वाले हैं और 20-22 साल उम्र है। हालांकि अभी इनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में राजस्थान गई है। इस दौरान राजस्थान बॉर्डर पर वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हो गई। मौके पर हेलमेट भी मिला। दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कपड़े भी बदल लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एनआईए भी जांच कर सकती है क्योंकि लॉरेंस गैंग से जुड़े और विदेश में बैठे गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हैरी ने दिल्ली में पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर भी फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि दोनों मामलों में शूटर अलग हैं लेकिन गैंगस्टर का नाम सामने आने के बाद जांच एजेंसी के लिए हांसी की वारदात भी महत्वपूर्ण हो गई है।


विज्ञापन

फेसबुक पोस्ट व ऑडियो की सत्यता की जांच कराएगी पुलिस
पुलिस हैरी बॉक्सर नाम से फेसबुक पर डाली गई पोस्ट व वायरल ऑडियो का सत्यापन करवाएगी। आईडी के संबंध में फेसबुक से जानकारी मांगी गई है। आईडी किस देश से बनाई गई है। इसकी भी जांच करवाई जा रही है।

विदेश में बैठकर हैरी व सुंदर ने रची हत्या की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि हैरी बॉक्सर व सुंदर विदेश में हैं। दोनों ने ही कपिल की हत्या की साजिश रची। इसके लिए गैंग में नए युवकों को शामिल किया और उन्हें .45 बोर की पिस्तौल उपलब्ध करवाई। नामजद आरोपी सुंदर मूल रूप से हांसी के गांव ढाणी पुरिया का रहने वाला है और फिलहाल कनाडा में है।

सिकंदर से भी की जा सकती है पूछताछ
मामला पूरी तरह शराब ठेके को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में जेल में बंद सिकंदर फौजी और एक वर्ष पहले शराब ठेके के विवाद में शामिल रहे आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

अब घर बसाना चाहता था कपिल
कपिल पर डेढ़ से दो वर्ष पहले आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। इनमें हिसार के एक होटल विवाद में हत्या के प्रयास का मामला भी शामिल था। फिलहाल वह किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त नहीं था। उसके साथियों ने बताया कि कपिल अक्सर कहता था कि अब सब कुछ ठीक करके गरिमा से शादी कर घर बसाना है। कपिल और गरिमा ने कुछ समय पहले कोर्ट मैरिज की थी। कपिल की जिम शुक्रवार को बंद रही। आसपास के लोगों की जुबां पर कपिल की हत्या का ही जिक्र था। उसके परिजन जींद के दालमवाला में ही है।

क्या था मामला
शहर में दिल्ली रोड स्थित फव्वारा चौक के पास वीरवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक सवार हमलावरों ने रेड जिम संचालक कपिल रेढ़ू की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मौके पर ही एक्सरसाइज कर रही शिखा भी गोली लगने से घायल हो गई थी। हमलावरों ने महज पांच सेकेंड में नौ राउंड फायर किए। कपिल के शरीर से चार गोलियां निकाली गईं जबकि तीन आर-पार हो गईं। घटना के कुछ घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर व ऑडियो वायरल कर जिम्मेदारी ली थी।

हमलावरों की बाइक व हेलमेट बरामद कर लिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हांसी पुलिस व हिसार एसटीएफ की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वारदात की हर एंगल से जांच की जा रही है। जिस हैरी बॉक्सर की आईडी से पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई थी उसकी जानकारी फेसबुक से मांगी है। यह भी जांच की जा रही है कि किसी ने उसकी आवाज का इस्तेमाल कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास तो नहीं किया है। - विनोद कुमार, एसपी हांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed