फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kaithal youth dies in Spain, family meets Lohan for help in bringing body back to India

Hisar News: स्पेन में युवक की मौत, शव लाने में सहयोग के लिए लोहान से मिले परिजन

Tue, 10 Mar 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 10 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kaithal youth dies in Spain, family meets Lohan for help in bringing body back to India
नारनौंद में रणबीर लोहान से शव वापस लाने की गुहार लगाते मृतक दीपक के पिता व अन्य। स्रोत : परिजन
नारनौंद। स्पेन में काम के दौरान करंट लगने से जान गंवानेे वाले कैथल के युवक दीपक के परिजन अपने बेटे का शव भारत लाने में मदद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। मृतक के पिता काकू राम सहित अन्य ग्रामीणों ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर लोहान से मुलाकात कर सहयोग की गुहार लगाई।
विज्ञापन

गांव रिवाड़ जांगीर निवासी काकू राम ने बताया कि उनका बेटा दीपक कुमार 9 अप्रैल 2025 को रोजगार के लिए स्पेन गया था। वह वहां एक डेयरी फार्म में काम करता था। चार मार्च को उस स्थान के संचालक ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि दीपक कुमार का अचानक निधन हो गया है। यह घटना स्पेन के कैनिलेस क्षेत्र के औद्योगिक परिसर में स्थित एक पशुपालन केंद्र में हुई है। परिजनों के अनुसार उन्हें बताया गया है कि दीपक की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। बेटे के अंतिम दर्शन और संस्कार के लिए उसका शव भारत लाना चाहते हैं।
विज्ञापन

लोहान ने परिजनों को आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। स्पेन में रहने वाले कुछ भारतीयों से संपर्क किया गया है और औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया समय पर पूरी होने पर दीपक का शव भारत पहुंचने में 15 से 18 दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed