फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kabaddi player Deepak Hooda marries boxer Sweety Boora

शुभ विवाह: कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा संग शादी के बंधन में बंधी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा

Fri, 08 Jul 2022 02:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 02:16 AM IST
सार

स्वीटी बूरा ने बताया कि शादी के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाएगी, लेकिन वह अपना गेम नहीं छोड़ेगी। अभी की तरह बाद में भी वह अपना गेम जारी रखेगी।

विज्ञापन
Kabaddi player Deepak Hooda marries boxer Sweety Boora
दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार के सेक्टर-4 में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं भीम अवार्डी स्वीटी बूरा गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गई। स्वीटी ने रोहतक के दीपक हुड्डा के साथ सात फेरे लिए। दीपक भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान हैं। शादी समारोह में स्वीटी को बधाई देने के लिए कई खिलाड़ी पहुंचे और स्वीटी के साथ सेल्फी ली। माता-पिता व रिश्तेदारों ने स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा को आशीर्वाद दिया। साउथ बाईपास स्थित रतन पैलेस में शादी समारोह आयोजित किया गया। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि स्वीटी बूरा पंच का दम दिखाते हुए देश की झोली में कई पदक डाल चुकी हैं। स्वीटी ने बताया कि शादी के बाद जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। इसके साथ वह बॉक्सिंग भी करती रहेगी। उल्लेखनीय है कि स्वीटी ने साई (स्पोर्ट्स ओथोरिटी ऑफ इंडिया) हिसार में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। वह मूलरूप से घिराय की रहने वाली है।
विज्ञापन


दीपक हुड्डा ने संघर्ष से पाया मुकाम
दीपक हुड्डा ने अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में बताया था कि जब वह चार साल के थे तो मां का निधन हो गया। पिता मामूली किसान थे, दिनभर खेतों में मेहनत मजदूरी कर जैसे-तैसे परिवार का पेट पालते थे। परिवार में पिता के अलावा एक शादीशुदा बहन अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। जैसे तैसे जिंदगी चल ही रही थी कि 12वीं कक्षा में सिर से पिता का साया उठ गया। जिससे घर में कमाने वाला कोई नहीं रहा। बहन के बच्चों को पढ़ाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ी और अच्छी नौकरी के लिए कबड्डी खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी के लिए दिन-रात अभ्यास और संघर्ष से उनका जुनून देश के लिए खेलने में बदल गया और उनकी जिद ने इस मुकाम तक पहुंचाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को पांच गोल्ड और एक ब्रांज मेडल दिलाने में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed