{"_id":"65eb3a36624da6b2530802fb","slug":"judges-team-defeated-lawyers-by-32-runs-hisar-news-c-21-1-hsr1013-338015-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जजों की टीम ने वकीलों को 32 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जजों की टीम ने वकीलों को 32 रनों से हराया
विज्ञापन
हांसी। शहर की भव्य क्रिकेट अकादमी में जज-11 व हांसी बार एसोसिएशन के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें हिसार के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल मुख्य अतिथि थे। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जज-11 की टीम ने 20 ओवर में 148 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हांसी बार एसोसिएशन की टीम मात्र 116 रनों पर ऑलआउट हो गई और 32 रहन से हार गई।
जज-11 की टीम में जज नवीन कुमार ने सर्वाधिक 24 गेंद में 25 रन बनाए और जज अंतरप्रीत ने 28 गेंद में 23 रन बटोरे। जज-11 की टीम में हांसी के उपमंडल न्यायिक अधिकारी संजीव काजला, जज राकेश कुमार, जज खुशकरण जोत सिंह गिल के अलावा जज आयुष, विशाल, जज नवीन कुमावत, जज वीरेन कादियान, नवीन कुमार, जज विश्वास खटक आदि शामिल थे। वहीं हांसी बार एसोसिएशन की टीम में रविंद्र माहला, नरेंद्र माहला, जयंत रापड़िया, प्रदीप लोहान, गौरव सैनी आदि शामिल थे। मैन ऑफ द मैच का खिताब नवीन कुमार और बेस्ट बॉलर का अवॉर्ड जसविंदर गिल उर्फ जस्सी को मिला। जसविंदर गिल ने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर वकीलों के चार विकेट झटके।
वकीलों की टीम में रविंद्र एडवोकेट ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। मैच के उपरांत जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विजेता रही जज-11 की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सेशन जज दिनेश कुमार मित्तल ने कहा कि इस तरह के मैचों के आयोजन से बार एवम बैंच के बीच आपसी संबंध मजबूत होते हैं। इस अवसर पर हांसी बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप गौतम के अलावा एडवोकेट विजेंद्र दलाल, सुनील पंघाल सहित अनेक वकील व हांसी कोर्ट स्टाफ के कर्मचारी उपस्थित थे।