फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JSL will import xoygen from Odisha

हिसार में मांग पूरी करने के लिए जेएसएल ओडिशा प्लांट से एयरलिफ्ट कराएगी ऑक्सीजन

Sun, 02 May 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
JSL will import xoygen from Odisha
हिसार। जिंदल स्टेनलेस ने शहर में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर अपने ओडिशा स्थित जेएसएल जाजपुर और जेएसपीएल अंगुल से ऑक्सीजन एयलिफ्ट कर हिसार लाने का फैसला लिया है। 14.79 एमटी (मीट्रिक टन) की क्षमता वाला एक टैंकर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया जा चुका है। जल्द ही कई टैंकर भेजे जाने की व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा कि किसी को ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पड़े, इस लक्ष्य को लेकर संकट की घड़ी में हम सभी इकाई एकजुट होकर परिवार की तरह काम कर रहे हैं। ऑक्सीजन की बढ़ी हुई खपत की आपूर्ति करने के लिए जिंदल स्टेनलेस की इकाइयों के बीच ऑक्सीजन का आदानप्रदान किया जा रहा है। जिससे किसी भी इकाई में ऑक्सीजन की कमी ना हो। ओडिशा स्थित जेएसएल जाजपुर और जेएसपीएल अंगुल से ऑक्सीजन एयलिफ्ट कर हिसार लाया जा रहा है। 14.79 एमटी की क्षमता वाला एक टैंकर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया जा चुका है। जल्द ही अन्य टैंकर भेजे जाने वाले हैं।
विज्ञापन

ऑक्सीजन को अस्पतालों में बढ़ी हुई मांग के मुताबिक आवंटित किया जाएगा। शहर के कई अस्पतालों में जिंदल स्टेनलेस ऑक्सीजन की आपूर्ति पहले से ही कर रही है। बीते कुछ दिनों में ही यह खपत बढ़कर दोगुनी हो चुकी है। जिंदल स्टेनलेस की हिसार इकाई में प्रतिदिन 9 एमटी ऑक्सीजन का उत्पादन कर अस्पतालों में आपूर्ति दी जा रही है। फिलहाल यह मांग दोगुनी यानी 18 एमटी हो गई है। जिंदल स्टेनलेस ने शहर के सुखदा, अपोलो, रविंद्रा, गीतांजलि, सीएमसी, सर्वोदय, नागरिक अस्पताल, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, सिरसा में प्रतिदिन लगभग सात मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की प्रतिदिन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed