फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Job crisis for JBT passed Santlal after death of seven mares

जेबीटी पास संतलाल की सात घोड़ियों की मौत के बाद अब रोजगार का संकट

Mon, 03 Feb 2020 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Job crisis for JBT passed Santlal after death of seven mares
पशुपालक संतलाल का परिवार। - फोटो : Hisar
ग्लैंडर्स पीड़ित घोड़ियों की मौत के बाद मालिक सदमे में है। जिन घोड़ियों से गुजर-बसर चलता था, वो लाखों रुपये की घोड़ियां मारी जा चुकी हैं। ऐसे में पशुपालक के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। पशुपालक संतलाल स्वयं जेबीटी पास है। उन्होंने 1998 में जेबीटी की थी। पुश्तैनी काम और घोड़ियों से प्यार उन्हें इस काम की तरफ खींच लाया। उन्होंने बताया कि उनके यहां पर 5-6 परिवार हैं, जो घोड़ियों से ही अपना परिवार चलाते हैं। इन घोड़ियों को शादियों, तांगा आदि में इस्तेमाल किया जाता है, इसके बदले जो पैसे मिलते हैं, उसी से घर चलता है। अब एक ही घर से अचानक पांच घोड़ियों का चले जाना किसी सदमे से कम नहीं है। इसी परिवार की दो घोड़ियों की पूर्व में भी मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि घोड़ियां परिवार के सदस्यों की तरह थीं और लगाव के साथ उनका लालन-पालन होता था।
विज्ञापन

मुआवजा बढ़ाने के लिए उपायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन
उन्होंने बताया कि घोड़ियों की मौत के बाद परिवार पर रोजगार के बादल तो मंडरा ही रहे हैं। साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा भारत सरकार की तरफ से दी जाने वाली 25 हजार की राशि भी कम है। उनकी प्रत्येक घोड़ी की कीमत एक लाख रुपये से अधिक थी। ऐसे में उन्हें इससे काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी ग्लैंडर्स पीड़ित घोड़ियों को मारने पर कुछ मुआवजा दे, ताकि राहत मिल सके और आगे भी वे अपना रोजगार जारी रख सके। घोड़ी मालिकों ने बताया कि वे ग्लैंडर्स के इलाज और घोड़ियों की मौत पर मिलने वाले मुआवजे को लेकर मंगलवार को उपायुक्त से मिलेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

ग्लैंडर्स के कारण पांच घोड़ियों को उतार दिया था मौत के घाट
शहर के सैनियान मोहल्ले में एक पशुपालक की पांच घोड़ियों में ग्लैंडर्स मिला था, जिसके बाद पशुपालन विभाग और केंद्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार के वैज्ञानिकों की टीम ने इन घोड़ियों को निर्धारित वैैैज्ञानिक तरीके से बिना दर्द के जहरीला इंजेक्शन देकर मार दिया है। ये वो घोड़ियां हैं, जिनका इस्तेमाल शादियों में दूल्हे को बैठाने के लिए किया जाता था और इन्हीं से परिवार का रोजगार चलता था। वहीं, इस बीमारी के आने के बाद पशुपालन विभाग अब पांच किलोमीटर के दायरे के अश्व प्रजाति के सभी पशुओं के सैंपल लेने की प्रक्रिया में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed