{"_id":"563d1e9cafbe6b3a08962c216b6e527b","slug":"jlin-five-palpable-concerns-together-close-to-the-vegetable-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ जलीं पांच चिताएं, सब्जी मंडी रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ जलीं पांच चिताएं, सब्जी मंडी रही बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Tue, 28 Oct 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार से सिरसा जाने वाले नेशनल हाईवे पर गांव चिकनवास के पास सड़क हादसे में हुई पांच लोगों के मौत मामले को लेकर शोकस्वरूप सोमवार को सब्जी मंडी बंद रही।
विज्ञापन
पांचों शवों का पोस्टमार्टम के बाद हिसार स्थित सेक्टर 16-17 की श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार हुआ। एक परिवार के पांच लोगों की एक साथ चिताएं जली।
सिरसा का परिवार व उनके रिश्तेदार हिसार ही पहुंचे। हजारों की संख्या में दोनों जिलों के लोग श्रद्धांजलि देने के लिए आए। पांचों शवों का देर रात ही पोस्टमार्टम किया गया। जवाहर नगर में मौत की सूचना पर मातम छा गया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रधान के रिश्तेदार हैं मोहित के पिता
मंडी एसोसिएशन के सचिव विनोद ने बताया कि मंडी की सभी दुकानें सोमवार को बंद रही। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के प्रधान सोहनलाल कामरा जवाहर नगर निवासी सुरेश बांगा के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
सेंट पॉल स्कूल की रही छुट्टी
जवाहर नगर निवासी मोहित सेंट पॉल स्कूल का छात्र रहा था। सोमवार को सेंट पॉल स्कूल की छुट्टी रही। स्कूल की प्रधानाचार्या ने रविवार को ही स्कूल के अवकाश की घोषणा कर दी थी।
ये था मामला
जागरण के बाद अपने घर वापस सिरसा जा रहे एक परिवार के पांच लोगों की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसा इंडिगो व पशुओं से भरे कैंटर की भिड़ंत से हुआ।
इसमें सिरसा की कोर्ट कॉलोनी निवासी राजरानी, बेटी दीपिका, बेटा हिमांशु, ससुर हरबंस तथा हिसार के जवाहर नगर निवासी मोहित की मौत हो गई। राजरानी के पति चरणजीत व बेटा लक्ष्य घायल हो गए थे।
घायलों की हालत स्थिर
परिजनों ने बताया है कि देर शाम को लक्ष्य का शहर के निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। लक्ष्य के पिता की हालात रविवार को ही सामान्य थी। परिजनों का कहना है कि आपरेशन के बाद लक्ष्य की हालत भी स्थिर है।