{"_id":"4bb671bde5f315c38a93764b92364adb","slug":"jind-nominate-six-accused-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के छह आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के छह आरोपी नामजद
अमर उजाला, नरवाना (जींद)
Updated Tue, 31 Dec 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव जाजवान निवासी भरथो देवी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को गांव के ही अशोक, कुलदीप उसके घर में घुस आए और उसपर हमला कर दिया।
सदर पुलिस ने अशोक और कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, गढ़ी थाना पुलिस ने गांव बरटा निवासी कृष्ण की शिकायत पर गांव के ही कुलदीप, सुरेंद्र, रामप्रसाद, राजेंद्र के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट का मामला दर्ज किया है।
उधर, पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर गांव गांगोली निवासी जयबीर की शिकायत पर गांव के ही होकमी, छोटा, अशोक, रविंद्र, रमेश, प्रदीप, रमेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उधर, रामनगर निवासी राजेंद्र की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने शर्मा नगर निवासी बग्गी, बाली, प्रवीण, मायाजी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।