फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JE Rahul's services terminated in illegal plotting case at cremation ghat

श्मशान घाट पर अवैध प्लॉटिंग मामले में जेई राहुल की सेवाएं समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
JE Rahul's services terminated in illegal plotting case at cremation ghat
हांसी। श्मशान घाट की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग मामले में हिसार निगम आयुक्त ने हांसी नगर परिषद के जेई राहुल भौरिया की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। हांसी मिनी मॉडल टाउन की श्मशान भूमि में अवैध कब्जे के मामले में पुलिस ने नगर परिषद के जेई राहुल भौरिया व तत्कालीन ईओ संजय रोहिल्ला को 9 जुलाई को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मामला पांच महीने पुराना है। मॉडल टॉउन के समीप इस जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे का मामला सामने आया था। इसमें पांच रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। इसके अलावा जगह को खाली करवाकर परिषद इसमें अपना कब्जा ले चुकी है। इस मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इस मामले में कुछ दिन पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट तलब की थी। मामले में अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। इस मामले की जांच नारनौंद के डीएसपी कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने डीएसपी को 21 जुलाई को नई स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों अधिकारियों को गिरफ्तारी कर ली है। जेई राहुल भोरिया के जेल चले जाने के कारण निगम आयुक्त ने मंगलवार को पत्र जारी करते हुए 9 जुलाई से सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इस मामले में पहली बार अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है। शुरुआत से ही इसमें अधिकारियों की संलिप्तता नजर आ रही थी। इसमें अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed