फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jat Education Society elections: JJP supported Ajmer Dhanda panel wins

जाट एजुकेशन सोसायटी चुनाव: JJP समर्थित अजमेर ढांडा पैनल विजयी, कार्यकारिणी का 11वां सदस्य चुनने के लिए हुआ टॉस

Wed, 29 Mar 2023 02:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Mar 2023 02:23 AM IST
सार

जाट शिक्षण संस्थाओं में एक बार फिर से जजपा अपनी ताकत को दिखाने में कामयाब रही। जजपा की ओर से अजमेर ढांडा पैनल को चुनावी मैदान में उतारा गया था। पिछली कार्यकारिणी में अजमेर ढांडा उपप्रधान थे।

विज्ञापन
Jat Education Society elections: JJP supported Ajmer Dhanda panel wins
खुशी मनाते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार में जाट एजुकेशन सोसायटी कार्यकारिणी में जजपा समर्थित अजमेर ढांडा का छत के पंखे का पैनल विजयी रहा। खुद को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी बताने वाले सुखबीर गोयत , पूर्व केंद्रीय जयप्रकाश जेपी समर्थित जगजीत सिंह जंगी ,इनेलो समर्थित सुशील लांबा के पैनल को हार का मुहं देखना पड़ा। बिना पैनल प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. केएल रिणवा को कुल दस तथा एडवोकेट सुभाष कुंडू को केवल 3 वोट मिले। संस्था के सभी 296 कॉलेजियम ने वोट डालकर शत प्रतिशत मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रदीप बाजिया ने बताया कि परिणाम की प्रति जिला रजिस्ट्रार, स्टेट रजिस्ट्रार को भेजी जाएगी। अधिसूचना के बाद कार्यकारिणी कार्यभार संभालेगी।

विज्ञापन


जाट शिक्षण संस्थाओं में एक बार फिर से जजपा अपनी ताकत को दिखाने में कामयाब रही। जजपा की ओर से अजमेर ढांडा पैनल को चुनावी मैदान में उतारा गया था। पिछली कार्यकारिणी में अजमेर ढांडा उपप्रधान थे। इस बार उनको प्रधान पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया था। पूर्व प्रधान सतपाल पालू के बेटे सागर सिवाच इस बार कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए हैं।
विज्ञापन


पिछली कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष रहे प्रविंद्र मलिक इस बार सचिव चुने गए हैं। दिलदार सिंह पूनिया पहली बार उपप्रधान के पद उतरे थे। मतदान के लिए सीआर लॉ कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया गया था। जिसमें सुबह 9 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाम 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया को पूरा किया गया। तीस मिनट के ब्रेकके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरु हुई। शाम करीब सात बजे तक सभी परिणाम घोषित किए गए। जीतने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सेठ छाजूराम, पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। नवनियुक्त प्रधाान अजमेेर ढांडा ने कहा कि सभी को साथ लेकर शिक्षण संस्था की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

प्रधान पद के लिए

  • अजमेर सिंह ढांड़ा ---118
  • जंगजीत सिंह जंगी- 79
  • सुखबीर गोयत - 48
  • सुशील लांबा - 36
  • केएल रिणवा - 10
  • सुभाष चंद्र 03


उपप्रधान पद के लिए

  • दिलदार सिंह पूनिया --156
  • कृष्ण कुमार --59
  • रामकुमार ---44
  • राजबीर सिंह ---36


कोषाध्यक्ष पद के लिए

  • सागर सिवाच --122
  • भूपेंद्र पानू --98
  • विनोद कुमार -42
  • ओमप्रकाश--32


सचिव पद के लिए

  • प्रविंद्र मलिक --172
  • रविंद्र कुमार - 45
  • सुखबीर सिंह--42
  • अशोक कुमार 34


यह चुने गए कार्यकारिणी सदस्य

  • हर्ष बामल 39
  • विनोद कुमार 28
  • अमरीक सिंह 27
  • संदीप नैन - 23
  • कुलदीप नैन -22
  • सतरुप - 22
  • एडवोकेट योगेश सिहाग 17
  • कर्ण सिंह --16
  • कुलदीप सिंह 16
  • शीशपाल सिंह - 13


सबसे कम वोट वाले कार्यकारिणी सदस्यों का फैसला टॉस से
पहली बार जाट एजुकेशन सोसायटी की कार्यकारिणी के 11 सदस्याें को वोटिंग से चुना गया। जिसमें सबसे अधिक वोट पाने वाले 11 प्रत्याशियों को सदस्य चुना गया। 10 प्रत्याशियों के चुनने के बाद 11वें नंबर पर दो सदस्यों ओमप्रकाश सहरावत व शीशपाल को 13-13 वोट मिले। जिसके बाद टॉस से शीशपाल सिंह को विजेता घोषित किया गया।



राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे...
एडवोकेट योगेश सिहाग ने कहा कि संस्था को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। कुछ लोगों की ओर से एक पार्टी के कब्जे की बात कही जा रही है। कार्यकारिणी के जागरुक सदस्य हर एक फैसले में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरु किया गया अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed