फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jat Dharamshala Kovid Care Center absconding prisoner arrested by urban estate post

जाट धर्मशाला के कोविड केयर सेंटर से फरार बंदी को अर्बन एस्टेट चौकी ने महम से दबोचा

Wed, 26 Aug 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jat Dharamshala Kovid Care Center absconding prisoner arrested by urban estate post
कुछ दिन पूर्व जाट धर्मशाल में कोविड केयर सेंटर से फरार हुआ कोरोना संक्रमित सेंट्रल जेल-1 के बंदी पवन को अर्बन एस्टेट चौकी इंचार्ज विनोद ने टीम सहित महम से मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पवन की बहन भी महम में ही रहती है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हांसी की रामसिंह कॉलोनी निवासी पवन पर चोरी के पांच से छह मुकदमे दर्ज हैं। जिसके चलते मिलगेट थाना पुलिस पवन को चोरी के केस में गिरफ्तार करके लाई थी। उस दौरान आरोपी पवन का कोविड टेस्ट करवाने के बाद सेंट्रल जेल-1 में बंद किया गया था। इस दौरान यहां पवन सहित तीन बंदी संक्रमित मिलने पर इन्हें जाट धर्मशाला के कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया था। तीनों को अलग-अलग कमरे में बंद किया गया था। कमरों को बाहर से ताला लगाकर बाहर गार्ड बैठे थे। शाम को जब गार्ड खाना देने के लिए बंदी पवन के पास गया तो वहां पवन नहीं था। जांच करने पर पता चला कि पवन कमरे के रोशनदान की लोहे की ग्रिल तोड़कर वहां से फरार हुआ है। उसके बाद से अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस बंदी पवन की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed