फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   jat chaiman fight if situation become divirsity

ध्रुवीकरण हुआ तो जिला परिषद में जाट चेयरमैन बनना तय

Thu, 03 Mar 2016 01:46 AM IST
हिसार
हिसार Updated Thu, 03 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में जाट आंदोलन के समय उपजे जातीय तनाव का असर जिला परिषद, ब्लॉक समितियों के चेयरमैन चुनाव पर भी हो सकता है। जिला परिषद में जाट समाज के सदस्य एकजुट हुए तो चेयरमैन आसानी से बना लेंगे। कुल 30 सदस्यों वाली जिला परिषद में 16 जाट हैं। जिला परिषद के चेयरमैन चुनाव के लिए छह मार्च को बैठक होनी है। बैठक के लिए जिला परिषद सदस्यों को इसके लिए चिट्ठी भेजी गई है।
विज्ञापन


बैठक की जानकारी मिलने के बाद चेयरमैन के दावेदारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बैठकों का दौर शुरू हो गया है। जिला परिषद में कुल 30 सदस्य हैं। इसमें आधे से ज्यादा 16 जाट बिरादरी के हैं। ओबीसी के चार सदस्य पार्षद बने हैं। सात सदस्य अनुसूचित वर्ग के जीतकर आए हैं।
विज्ञापन


 आधे से ज्यादा जिला पार्षद जाट एकजुट हुए तो चेयरमैन बनाना बेहद आसान है। जाट, गैर जाट का ध्रुवीकरण किया तो इसका फायदा जाट पार्षदों को मिलेगा। अन्य सभी मिलकर प्रयास करेंगे तो भी चेयरमैन नहीं बना सकेंगे। इसके अलावा दो ब्राह्मण समाज के सदस्य पार्षद बनकर आए हैं। सबसे अधिक सदस्य भाजपा के आए हैं। इसके बाद इनेलो का नंबर आया। भाजपा की ओर से चार प्रत्याशी सीधे तौर पर दावेदारी जता रहे हैं, जिसमें अरुण दत्त शर्मा, कृष्ण सरसाना, मीना शर्मा व सुदेश शामिल हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या भी अच्छी खासी है, जिसमें स्याहड़वा के ब्रह्मदेव की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेट एंड वाच की पॉलिसी
ब्लॉक समितियों को लेकर अब तक खुलासा नहीं किया गया है। प्रदेश में बिगडे़ हालातों में कोई राजनेता आगे नहीं आ रहा। बडे़ नेताओं की सक्रियता कम होने के कारण फिलहाल चेयरमैन को लेकर संशय बन गया है। भाजपा की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर अभी कुछ हद तक ब्रेक लग गए हैं। इंडियन नेशनल लोकदल भी वेट एंड वाच की पॉलिसी पर काम कर रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed