फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jassi Petwar's scathing attack on the BJP: Terms the ban on entry into government schools dictatorial

जस्सी पेटवाड़ का भाजपा पर तीखा हमला:सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन को बताया तानाशाही, सीएम चलाते हैं झूठ की रेल

Thu, 03 Sep 2026 03:13 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 03 Sep 2026 03:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर जुबानी वार करते हुए जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहा है और सरकार इसे रोकने में नाकाम है, लेकिन मुख्यमंत्री पंजाब जाकर नशा और अपराध मुक्त पंजाब बनाने की बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jassi Petwar's scathing attack on the BJP: Terms the ban on entry into government schools dictatorial
विधायक जस्सी पेटवा - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मानसून सत्र का लेखा-जोखा रखते हुए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज, सरकारी स्कूलों में पाबंदियों, हरियाणा कौशल रोजगार निगम, कर्मचारियों व खिलाड़ियों के मुद्दों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर भी तंज कसा।

विज्ञापन


12 साल में कर्ज 70 हजार करोड़ से 5.56 लाख करोड़ पहुंचा
विधायक जस्सी पेटवाड़ ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर आंकड़े रखते हुए कहा कि वर्ष 1966 से 2014 तक (करीब 48 वर्षों में) हरियाणा पर लगभग 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था। वहीं, पिछले 12 वर्षों में यह कर्ज बढ़कर 5 लाख 56 हजार 623 करोड़ रुपये पहुंच गया। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार बताए कि यह करीब 4.86 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज आखिर कहां खर्च किया गया।
विज्ञापन


सीएम नायब सैनी पर कटाक्ष: 'बिना पानी पिए चलाते हैं झूठ की रेल'
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर जुबानी वार करते हुए जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहा है और सरकार इसे रोकने में नाकाम है, लेकिन मुख्यमंत्री पंजाब जाकर नशा और अपराध मुक्त पंजाब बनाने की बातें कर रहे हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "अगर बिना पानी पिए कोई झूठ की रेल चला सकता है, तो वह मुख्यमंत्री नायब सैनी हैं। झूठ बोलने में उन्होंने इतिहास रचा है। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने हरियाणा को ही छोड़ दिया हो।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन को बताया तानाशाही
हांसी में सरकारी स्कूलों में बाहरी निजी स्कूलों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध पर विधायक ने कहा कि यह सरासर तानाशाही है। कमियों को छिपाने के बजाय सरकार को स्कूलों की स्थिति सुधारनी चाहिए। उन्होंने दो-टूक कहा, "प्रतिबंध लगाना गलत है। मैं खुद हलके के सरकारी स्कूलों का दौरा करूंगा, सरकार को जो करना है कर ले।"

हरियाणा कौशल रोजगार निगम, कर्मचारी और खेल बजट पर घेरा

  • रोजगार: सरकार ने 1.24 लाख कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का दावा किया, लेकिन विभागों से लगातार कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। 'बिना पर्ची-बिना खर्ची' का दावा खोखला साबित हुआ है।
  • कर्मचारी व खेल: सफाई कर्मचारियों और गेस्ट टीचरों की आवाज दबाई जा रही है। देश को सबसे ज्यादा पदक देने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को उनके हक का खेल बजट नहीं मिल रहा।
  • विपक्ष की आवाज: सदन में विपक्ष के माइक बंद किए जाते हैं और क्षेत्रीय विकास फंड रोककर भेदभाव किया जा रहा है।

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर भी साधा निशाना
कैप्टन अभिमन्यु पर हमला बोलते हुए विधायक ने आरोप लगाया कि उनका जनता से कोई सरोकार नहीं है। पेटवाड़ ने कहा कि 72 हजार वोट लेने के बाद वह कभी-कभार ही जनता के बीच दिखते हैं। जनता के मुद्दों से दूरी बनाने वाले नेताओं को जनता सबक सिखाना जानती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार चाहे कितना भी दबाव बना ले, विपक्ष सड़क से सदन तक जनता की आवाज उठाता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed