फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jaat reservation, Mock drill, police, Hisar

जाट आरक्षण से पहले थानों की पुलिस को सिखाए दंगे से निपटने के तरीके

Thu, 19 Jan 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 19 Jan 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Jaat reservation, Mock drill, police, Hisar
जाट आरक्षण - फोटो : bureau

जाट आरक्षण के लिए वीरवार को लघु सचिवालय में डीसी बैठक लेंगे, जिसमें सभी 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सात डीएसपी, 10 थाना प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी हिस्सा लेंगे। मीटिंग में जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बुधवार को पुलिस ने पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। सभी थानों के 25 प्रतिशत बल को मॉक ड्रिल कराई।

विज्ञापन


डीसी निखिल गजराज ने जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर जिले में 17 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। 20 जनवरी से यह ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने एरिया में काम करेंगे। हर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की टीम रहेगी। हिसार एसडीएम अशोक बंसल, बरवाला एसडीएम पृथ्वी सिंह, नारनौंद एसडीएम और हांसी एसडीएम अपने एरिया का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


सभी अधिकारियों की वीरवार को लघु सचिवालय परिसर में मीटिंग होगी। अध्यक्षता डीसी निखिल गजराज करेंगे। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी भेजी गई है। सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट    पुलिस अधिकारी
डीडीपीओ हिसार    एएसपी राजेश कुमार
तहसीलदार हिसार    डीएसपी हेडक्वार्टर भगवानदास
तहसीलदार बरवाला    डीएसपी जयपाल सिंह
नायब तहसीलदार हिसार    डीएसपी जितेंद्र कुमार
तहसीलदार नारनौंद    डीएसपी प्रदीप कुमार
तहसीलदार हांसी    डीएसपी नरेंद्र कादियान
डीआरओ रोहतक    डीएसपी गीतिका जाखड़
नायब तहसीलदार बालसमंद    थाना प्रबंधक हिसार
बीडीपीओ हिसार सेकेंड    थाना प्रबंधक सिविल लाइन
तहसीलदार आदमपुर    थाना प्रबंधक सदर हिसार
नायब तहसीलदार हांसी    थाना प्रबंधक शहर हांसी
बीडीपीओ हिसार सेकेंड    थाना प्रबंधक सदर हांसी
नायब तहसीलदार नारनौंद    थाना प्रबंधक नारनौंद
नायब तहसीलदार बास    थाना प्रबंधक बास
बीडीपीओ बरवाला    थाना प्रबंधक बरवाला
नायब तहसीलदार उकलाना    थाना प्रबंधक उकलाना
नायब तहसीलदार आदमपुर    थाना प्रबंधक आदमपुर

एसपी ने किया मॉक ड्रिल का मुआयना
एसपी के निर्देश अनुसार टीम ने नई पुुलिस लाइन में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, दंगों से निपटने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मॉक ड्रिल कराई। प्रत्येक थाने की 25 प्रतिशत संख्या के पुलिस जवानों की मॉक ड्रिल करवाई गई। पुलिस थानों के जवानों ने भाग लिया।

एसपी मीणा ने भी मॉक ड्रिल किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों को सिखाया कि दंगे, पथराव, भीड़भाड के समय किस तरह से काम करना है। सहनशीलता बनाए रखने और इकट्ठा रहकर ऐसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस जवानों को निर्देश दिए गए।  


शहर की बजाय दूर गांवों में धरना देने का फैसला
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से 29 जनवरी से धरना देने का एलान किया गया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने प्रदेश के 19 जिलों में धरने के लिए समिति स्थान तय करेगी। समिति की ओर से इस बार शहर की बजाय दूर गांवों में धरना देने का फैसला लिया है। 29 जनवरी से शुरू होने वाले धरने अनिश्चितकालीन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed