फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   jaat education hisar, colegiam election hisar, Hisar

कॉलेजियम सदस्य के लिए आज से लिए जाएंगे नामांकन

Wed, 26 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 26 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
jaat education hisar, colegiam election hisar, Hisar
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

जाट शिक्षण संस्थाओं के 200 कॉलेजियम चुनाव के लिए बुधवार व वीरवार को नामांकन लिए जाएंगे। जाट कॉलेज परिसर में नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन जमा कराने के लिए सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक का समय तय किया गया है।

विज्ञापन

जाट शिक्षण संस्थाओं में कॉलेजियम से चुनाव के लिए बुधवार सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कॉलेजियम सदस्य के आवेदन के लिए एक पेज का नामांकन फार्म बनाया गया है, जिसमें नाम, पिता का नाम, स्थायी पता, मोबाइल नंबर, मेंबरशिप नंबर, कालेजियम कोड की जानकारी देनी होगी। आवेदन के साथ एक हजार रुपये का शुल्क जमा कराना पडे़गा। आवेदक को नामांकन पर अपनी फोटो लगानी होगी। इसके साथ अपना पहचान पत्र तथा रिहायशी प्रमाण पत्र की प्रति लगानी होगी। करीब छह साल बाद जाट शिक्षण संस्थाओं के चुनाव कराए जा रहे हैं, जिसमें करीब 5200 मतदाता 200 कॉलेजियम सदस्य चुनेंगे। यह 200 कालेजियम सदस्य चुनाव के जरिए प्रधान को चुनेंगे। जाट संस्थाओं में पहली बार कॉलेजियम से चुनाव होगा। वर्ष 2010 में जाट संस्थाओं के आखिरी बार चुनाव हुए थे। नवंबर 2013 में प्रदेश सरकार ने यहां प्रशासक नियुक्त कर दिया था। अदालत के आदेश के बाद करीब 21 हजार मतदाताओं में से केवल 5200 मतदाता ही रह गए।
विज्ञापन


कॉलेजियम सदस्य चुनने के लिए यह रहेगा शेड्यूल
- 200 सदस्य चुनने के लिए वोटर लिस्ट प्रकाशन 7 अक्तूबर
- 26 व 27 अक्तूबर को नामांकन होंगे, सुबह 11 से 2 बजे
- 28 अक्तूबर को नामांकनों की जांच होगी  सुबह 11 बजे
- 5 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जाएंगे
- 7 नवंबर को उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी होगी
- 13 नवंबर को सुुबह 9 बजे से 2 तक मतदान
- 13 नवंबर को शाम ढाई बजे से मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed