{"_id":"658404217a672e5150063564","slug":"iti-students-blocked-tosham-road-in-hisar-students-injured-after-falling-from-roadways-bus-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: आईटीआई के छात्रों ने किया तोशाम रोड जाम, रोडवेज बस से गिरकर छात्र घायल, प्रशासन पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: आईटीआई के छात्रों ने किया तोशाम रोड जाम, रोडवेज बस से गिरकर छात्र घायल, प्रशासन पर लगाए आरोप
Thu, 21 Dec 2023 02:53 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 21 Dec 2023 02:53 PM IST
सार
छात्र के घायल होने के बाद गुस्साए सठपाठियों ने करीब पौने 12 बजे तोशाम रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। विद्यार्थियों ने कहा कि आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए दो स्पेशल बस लगाई गई हैं लेकिन उसके बाद भी उन्हें लटक कर आना पड़ता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते युवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार रोडवेज की बस में सवार आईटीआई के छात्र घायल हो गए। छात्र के घायल होने पर आईटीआई के विद्यार्थियों ने रोष जताया। विद्यार्थियाें ने तोशाम रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्पेशल बस होने के बाद भी विद्यार्थियों को रोजाना बसों में लटक कर आना पड़ता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव सिवानी बोलान निवासी रमन आईटीआई में पहले वर्ष का छात्र है। वीरवार की सुबह बस में सवार होकर आईटीआई के लिए आ रहा था। बस में भीड़ होने के कारण कुछ छात्र बस के दरवाजे में लटके हुए थे। बस अड्डे के अंदर बस घुसने लगी तो रमन बस से उतरने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वह बस से गिर गया। जिसमें उसका पैर बस के नीचे कुचला गया। घायल विद्यार्थी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र ने कहा कि बस चालक ने तेज स्पीड में बस को दौड़ाते हुए कट मारा जिसके चलते वह गिरा।
विज्ञापन
छात्र के घायल होने के बाद गुस्साए सठपाठियों ने करीब पौने 12 बजे तोशाम रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। विद्यार्थियों ने कहा कि आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए दो स्पेशल बस लगाई गई हैं लेकिन उसके बाद भी उन्हें लटक कर आना पड़ता है। शाम के समय बस अड्डे तक जाने के लिए कोई बस नहीं है।
विज्ञापन
तोशाम की ओर से आने वाली प्राइवेट बस के चालक बसों को मुख्य रोड से लाने की बजाए सेक्टर के अंदर से लेकर जाते हैं। जिससे विद्यार्थियों के अलावा बस में सवार यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बस पास बनवाने के बाद भी उन्हें ऑटो व अन्य वाहनों में किराया देकर अपने घर जाने को मजबूर होना पड़ता है। उनकी मांगों का समाधान करने की बजाए केवल आश्वासन देकर बहकाया जा रहा है। आईटीआई के सामने बने बस स्टैंड पर बसें रोकी नहीं जा रही।