फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   It will be easy to climb the foot overbridge, three lifts, two escalators will be installed at the railway station

फुट ओवरब्रिज पर चढने में होगी आसानी, रेलवे स्टेशन पर लगेगी तीन लिफ्ट, दो एस्केलेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
It will be easy to climb the foot overbridge, three lifts, two escalators will be installed at the railway station
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर लगा एस्केलेटर। - फोटो : Hisar
हिसार। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने में यात्रियों को आसानी होगी। स्टेशन पर दो एस्केलेटर और तीन लिफ्ट लगाई जाएगी। इनमें से दो लिफ्ट यात्रियों की सुविधा के लिए मिलेगी जबकि एक लिफ्ट रेलवे अधिकारियों के लिए लगाई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से फिजिबिलिटी जांचकर बीकानेर मुख्यालय भेजी गई है। अब मुख्यालय के आदेश पर आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। रेलवे स्टेशन पर छह प्लेटफार्म बने हैं। प्लेटफार्म नंबर-1 पर एस्केलेटर पहले से लगा है। अब प्लेटफार्म नंबर-2, 3 और प्लेटफार्म नंबर-6 पर एस्केलेटर लगाया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर 4, 5 की चौड़ाई काफी कम है। ऐसे में इस प्लेटफार्म पर एस्केलेटर नहीं लग पाएगा। वहीं स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगने के बाद युवाओं से लेकर बुजुर्ग यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बता दें, कि प्लेटफार्म नंबर-1 व 6 पर यात्रियों के लिए लिफ्ट लगेगी। जबकि एक अन्य लिफ्ट स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के पीछे की तरफ लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सुविधा बनी असुविधा...
फिलहाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2, 3 व प्लेटफार्म नंबर 4, 5 पर एक-एक लिफ्ट लगी हुई है। मगर लिफ्ट में बार-बार खराबी आने के कारण बंद हो जाती है। वहीं प्लेटफार्म नंबर-1 पर लगा एस्केलेटर भी चलते-चलते बंद हो जाता है। एस्केलेटर में बार-बार खराबी आने के कारण यात्रियों को नियमित सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की पैसेंजर सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन के सामने रखी थी समस्या
19 अप्रैल को रेलवे बोर्ड की पैसेंजर सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया था। इस दौरान यात्रियों ने उन्हें बार-बार एस्केलेटर बंद होने की समस्या से अवगत कराया था। इस पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक केएल चौधरी से कहा कि आगे से एस्केलेटर को लेकर कोई भी शिकायत नहीं आनी चाहिए। जो भी कमी है उसे दुरुस्त किया जाए।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो एस्केलेटर और दो लिफ्ट लगेंगी। इसके अलावा एक अन्य लिफ्ट भी लगाई जाएगी। हमारी ओर से फिजिबिलिटी जांचकर मुख्यालय भेज दी गई है।- अमित गोयत, जेई, इंजीनियरिंग विभाग, रेलवे

उधर, हिसार-कोयम्बटूर ट्रेन में 1 जून से डिब्बे की बढ़ोतरी
रेलवे की ओर से लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-कोयम्बटूर-हिसार में एक डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की है। गाड़ी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार एक्सप्रेस में हिसार से 1 जून से एवं कोयम्बटूर से 4 जून से 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बें की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed