{"_id":"9d5e5ca6a992ee404ab970c8f11d2189","slug":"ishwer-singh-in-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश्वर सिंह एसएसपी को बोले मेरे सामने ही धमका रहे हो पीछे क्या करते हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईश्वर सिंह एसएसपी को बोले मेरे सामने ही धमका रहे हो पीछे क्या करते हो
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह हिसार में दलित उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक को फटकारते दिखे। उन्होंने कहा एसएसपी महोदय आप आयोग के सामने ही नाबालिग लड़कियों को धमका रहे हो पीछे से तो क्या करते होगे।
विज्ञापन
यह तरीका बेहद गलत है इस मामले में डीजीपी को लिखूंगा। आयोग के सामने गांव कैमरी की चार नाबालिग लड़कियों रितिका, पुष्पा, गुडल तथा अंतिम ने शिकायत दी कि उनकी मां का अपहरण कर लिया गया था। उनके पिता ने पुलिस की ओर से सही कार्रवाई न करने के कारण परेशान होकर जान दे दी।
विज्ञापन
जब हिसार में अपनी शिकायत लेकर पहुंची तो उनके खिलाफ की केस दर्ज कर दिया। इस मामले में आयोग सदस्य ईश्वर सिंह ने एसएसपी सतेंद्र गुप्ता से रिपोर्ट मांगी। आयोग ने कहा कि बारह साल की लड़की एक पुलिस कांस्टेबल को कैसे पीट सकती है।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि लड़कियां झूठ बोल रही हैं। इतना सुनते ही आयोग के सदस्य भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप लड़कियों को मेरे सामने ही धमका रहे हो। लड़कियों से कहा तुम मुझे शपथ पत्र दो इस मामले में डीजीपी को लिखकर उच्च स्तरीय जांच कराऊंगा।
उन्होंने हेड कांस्टेबल रमेश के खिलाफ दी गई शिकायत में भी दोबारा से जांच करने के आदेश दिए। जींद के दलित ट्रक ड्राइवर की गांव गढी के पास ट्रक छीनकर के हत्या मामले में आयोग ने पुलिस ने नाराजगी जाहिर करते हुए मामला क्राइम ब्रांच को सौंपने के निर्देश दिए।
हांसी क्षेत्र में दलित युवती के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले में आयोग ने 12 अक्तूबर को अपनी रिपोर्ट के साथ आयोग के दिल्ली कार्यालय पर तलब किया।
एससी के बच्चे क्यों छोड़ रहे हैं स्कूल
आयोग ने शिक्षा विभाग से पूछा पिछले साल अनुसूचित वर्ग के एक से आठ 67 हजार बच्चे स्कूलों में थे। इस बार 61 हजार क्यों हो गए। कक्षा 9 से 12 तक के 19 हजार 44 की संख्या 18 हजार 67 कैसे रह गई।
एसी के बच्चे ड्रॉप आउट क्यों हो रहे हैं। जिले में एससी की साक्षरता दर पूछी जिला शिक्षा अधिकारी ने 53 प्रतिशत बताने पर आयोग ने नाराजगी जताई।
पांच गांवों में विवादों के चलते लटके प्लॉट
आयोग ने पूछा जिले में कितने गांवों में एससी को प्लॉट दिए गए। विभाग ने बताया कि 202 गांवों में प्लॉट दिए गए। 54 गांव में कोई प्लॉट नहीं दिया गया। मिर्चपुर, भगाना, बुरे, बुडाना,खोखा में विवाद के चलते प्लाट का मामला अधर में लटका है।
पंजाब से ज्यादा उत्पीड़न हरियाणा में
ईश्वर सिंह ने कहा कि हिसार में दलित उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस की ओर से दलित उत्पीड़न के मामलों में ठीक से सुनवाई नहीं हो रही।
उन्होंने अटॉर्नी जनरल से भी ऐसे मामलों की सही से नहीं लड़ रहे। पंजाब की तुलना में हरियाणा में दलित उत्पीड़न के मामले ज्यादा आ रहे हैं। यहां सबसे अधिक शिकायत ही पुलिस के खिलाफ हैं। अदालत तथा आयोग के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज होते हैं उन पर भी कार्रवाई नहीं हो रही।
हॉस्टल के लिए आयोग देगा तीन करोड़
बाबू जगजीवन राम हॉस्टल योजना के तहत जिला के किसी दो स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय में एससी विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल निर्माण करवाया जाएगा।
तीन करोड़ रुपये की राशि हॉस्टल निर्माण के लिए दी जाएगी। एक लड़कियों के लिए व एक लड़कों के लिए बनवाया जाए। प्रशासन जिला के ऐसे दो शिक्षण संस्थानों को चिह्नित करें।