फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ishita first in poster making competition

Hisar News: पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में इशिता प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ishita first in poster making competition
राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार की पोस्टर प्रतियोगिता की प्रतिभागी।
हिसार। विश्व एड्स पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय युवा पखवाड़े के उपलक्ष्य में राजकीय महिला महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब की ओर से शनिवार को पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इशिता ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के माध्यम से समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना, इसके रोकथाम के उपायों, उपलब्ध उपचार सुविधाओं तथा इस बीमारी से जुड़े मिथकों, भेदभाव और सामाजिक कलंक के खिलाफ कला के माध्यम से संदेश देना रहा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतबीर सिंह सांगा ने कहा कि युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति सही जानकारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ डॉ. वसुंधरा ने बताया कि प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की कुल 60 छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. शशिकला यादव, डॉ. हर्षा और हिना पाहुजा निर्णायक रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. सतबीर सांगा ने विजेता छात्राओं को नकद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में रेड रिबन क्लब की संयोजिका डॉ. वसुंधरा, सहआयोजक शाइना तहरिया, डॉ. सुमन बंसल और कीर्ति वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed