फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Irrigation department team made a Moga in Balsamand branch canal, villagers got it closed

Hisar News: सिंचाई विभाग की टीम ने बालसमंद ब्रांच नहर में किया मोगा, ग्रामीणों ने बंद कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department team made a Moga in Balsamand branch canal, villagers got it closed
नियाना गांव में नहर के पास मोगा करते सिंचाई विभाग के कर्मचारी।  संवाद 
हिसार। गांव नियाना में बुधवार सुबह सिंचाई विभाग की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। इस दौरान टीम ने बालसमंद ब्रांच नहर में सिसाय गांव के लिए रॉ वाटर की लाइन बिछाने के लिए मोगा कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण एकजुट हुए और मोगा बंद करवा दिया। इस पर बुधवार शाम सिंचाई-पीडब्ल्यूडी की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पहुुंची, लेकिन ग्रामीणों के विरोध को देखकर टीम को लौटना पड़ा। अब वीरवार को पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक अभियंता मौके पर जाकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करेंगे। बता दें कि एक दिन पहले भी ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग की टीम गांव नियाना के जलघर के पास बालसमंद ब्रांच से मोगा कर रॉ वाटर की एक लाइन गांव सिसाय तक डालना चाहती है। इसके लिए टीम बुधवार को ईंट, सीमेंट, रेती बजरी व मजदूर मिस्त्री लेकर पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया और कहा कि सिसाय हमारे गांव से 19 किलोमीटर दूर है। हमारे गांव में मोगा करने के बजाय गुराना या किसी दूसरे गांव में मोगा किया जाए। नियाना गांव से आसपास के पांच गांवों को पहले ही पानी की आपूर्ति दी जा रही है। एक ओर मोगा लगाया तो हमारे गांव में पेयजल किल्लत झेलनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने कहा कि हम किसी को पानी देने का विरोध नहीं कर रहे, हम अपने हक के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed