फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Iron roal felldown on overbridge, made 4 ft. hole

ट्रॉले से गिरा 20 टन वजनी लोहे का रोल, जिंदल पुल का हिस्सा डैमेज

Tue, 19 Jan 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Iron roal felldown on overbridge, made 4 ft. hole

ट्रॉले से गिरे बीस टन वजनी स्टील क्वाइल रोल ने सोमवार को जिंदल पुल डैमेज कर दिया। ट्रॉला मेयर की ट्रांसपोर्ट कंपनी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


हादसा सामने से आ रही कार को ओवरटेक कर रहे बाइक सवार के कारण होने की बात कही जा रही है। सुबह घने कोहरे के कारण बाइक सवार नजर नहीं आया।

स्टील क्वाइल को लोड कर ट्राला सुबह सात बजे पाइप इंडस्ट्री में जा रहा था। बाइक सवार की जान बचाने के लिए जैसे ही ट्राले के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक मारे तो क्वाइल रोल लोहे की चेन तोड़कर नीचे गिर गया।
विज्ञापन


पुल पर गिरते ही उसने सतह पर करीब चार फुट चौड़ा गड्ढा कर दिया। भारीभरकम लोहे के रोल से बने होल के चारों तरफ करीब 10 फुट चौड़े राउंड की सतह डैमेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल डैमेज होने के कारण पूरे शहर का यातायात प्रभावित हो गया। हिसार दिल्ली रोड पर जिंदल पुल से आने जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ते यूज करने पड़े, जिसके कारण शहर पूरा दिन जाम से हांफता रहा।

सात दिन तक लगी आवाजाही पर रोक
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों ने बताया कि पुल पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। रिपेयरिंग होने तक कोई भी वाहन पुल से नहीं गुजर सकेगा।

रिपेयरिंग के बाद वन वे किया जा सकता है। इससे हिसार दिल्ली रोड प्रभावित रहेगा। हालांकि मंगलवार को पुल की मरम्मत का काम शुरू होगा। हादसे के बाद अधिकारियों की इसको लेकर मीटिंग हुई।

मीटिंग में बीएंडआर के टेक्निकल अधिकारियों ने यहां से भारी वाहन गुजारना खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि अगर भारी वाहन गुजरेंगे तो डैमेज हुआ और हिस्सा गिर सकता है। रिपेयरिंग के बाद पुल पर आवाजाही शुरू करने में करीब सात दिन का समय लग सकता है।

ट्रैफिक को कराया डायवर्ट
पुल का दस फुट हिस्सा डैमेज होने के चलते पूरा यातायात प्रभावित हो गया। जिंदल चौक के दोनों तरफ जाम लग गया।

मामले के बारे में जैसे ही पुलिस को पता चला मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट करवाया गया। साथ ही पुल पर आवाजाही पर रोक लगा दी।

ड्राइवर ने गुटका लगाकर रोका रोल
गणेश रोड लाइंस के ड्राइवर दयाराम ने हादसे के बाद वैसे बहादुरी का काम किया। जैसे ही क्वाइल रोल पुल पर गिरा। गिरने के बाद वह राउंड करते हुए लुढ़कने लगा।


चालक ने तुरंत गाड़ी से गुटके उतारे और उसके सामने रख दिए। तब जाकर 20 टन वजनी स्टील क्वाइल रुकी। अगर यह रोल और लुढ़कता तो न जाने कितने वाहनों को और चपेट में ले लेेता।  

करीब चार फुट चौड़ा गड्ढा हो गया है। भारी वाहन यहां से गुजारने पर रोक लगाई गई है। करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर दूसरे रास्तों से भारी वाहनों के गुजारने की वैकल्पिक व्यवस्था के बारे कहा गया है।
- वरुण माचरा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed