{"_id":"6a3ade76d0a47d14ed0b8440","slug":"iron-mesh-being-installed-on-the-freezer-chambers-of-the-mortuary-hisar-news-c-21-hsr1005-896982-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शवगृह के फ्रीजर कक्षों पर लग रही लोहे की जाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शवगृह के फ्रीजर कक्षों पर लग रही लोहे की जाली
विज्ञापन
फ्रीजर वाले कमरे के दरवाजे पर लोहे की जाली लगाते हुए।
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में फ्रीजर कक्षों के दरवाजों पर लोहे की जाली लगाई जा रही है ताकि चूहे अंदर प्रवेश कर फ्रीजर तक न पहुंच सकें। पहले यहां एल्युमिनियम की जाली लगी हुई थी, जिसे चूहों ने कुतर दिया था।
7 जून को हांसी निवासी महिला कोमल के शव को चूहों द्वारा कुतरने की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने शवगृह में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू की है। घटना के समय फ्रीजर कक्ष के दरवाजे पर लगी एल्युमिनियम जाली क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिससे चूहों के अंदर पहुंचने की आशंका बनी थी। इसी को देखते हुए अब मजबूत लोहे की जाली लगाई जा रही है।
एक सप्ताह बाद भी कंपनी का जवाब नहीं
करीब एक सप्ताह पहले संबंधित कंपनी के इंजीनियर दोनों फ्रीजरों की मरम्मत कर चुके हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कंपनी की ओर से अभी तक यह लिखित आश्वासन नहीं दिया गया है कि फ्रीजर पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनमें चूहों के प्रवेश की कोई संभावना नहीं है।अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वह इस मामले में कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। जब तक कंपनी की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं मिलता, तब तक फ्रीजरों का उपयोग नहीं किया जाएगा। पीएमओ डॉ. रीना जैन ने बताया कि फ्रीजरों की सुरक्षा को लेकर कंपनी को पत्र भेजा गया है। अभी तक कंपनी की ओर से कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए एहतियात के तौर पर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।