फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Investigation concluded in the case of a chartered plane landing on the wrong runway; a safety audit will now be conducted over the next three days.

Hisar News: गलत रनवे पर चार्टर्ड विमान उतरने के मामले में जांच पूरी, अब तीन दिन तक होगा सेफ्टी ऑडिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Investigation concluded in the case of a chartered plane landing on the wrong runway; a safety audit will now be conducted over the next three days.
हिसार। हिसार एयरपोर्ट पर चार्टर्ड विमान के गलत रनवे पर उतरने के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की दो सदस्यीय जांच टीम जांच पूरी कर दिल्ली लौट गई है। टीम ने एटीसी स्टाफ, ग्राउंड स्टाफ, कंट्रोल रूम कर्मियों और पायलट से पूछताछ कर उनका पक्ष जाना तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं वीरवार को डीजीसीए की दूसरी टीम एयरपोर्ट पर सेफ्टी ऑडिट के लिए पहुंच गई जो दो से तीन दिन तक सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच करेगी।
विज्ञापन

डीजीसीए की जांच टीम बुधवार देर रात सभी पहलुओं की पड़ताल पूरी कर वापस लौट गई। सूत्रों के अनुसार टीम एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप सकती है। हालांकि अभी तक एयरपोर्ट प्रशासन को कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन

उधर, क्षतिग्रस्त चार्टर्ड विमान को पार्किंग एरिया में खड़ा कर दिया गया है। जांच पूरी होने तक विमान को यहां से हटाने की अनुमति नहीं होगी। विमान की मरम्मत के लिए संबंधित कंपनी की इंजीनियरिंग टीम वीरवार को भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीसी से लेकर रनवे तक की होगी जांच
डीजीसीए की सेफ्टी ऑडिट टीम वीरवार को एयरपोर्ट पहुंची। यह टीम एटीसी, फायर स्टेशन, एंबुलेंस सेवा, रनवे, टर्मिनल और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगी। अधिकारियों के अनुसार यह नियमित वार्षिक सेफ्टी ऑडिट है।
चंडीगढ़ से नियमित फ्लाइट पहुंची
वीरवार को चंडीगढ़ से आने वाली नियमित फ्लाइट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हिसार पहुंची। शुक्रवार को भी हिसार से अयोध्या के लिए नियमित उड़ान संचालित की जाएगी।

डीजीसीए की दो सदस्यीय टीम बुधवार को जांच पूरी कर वापस चली गई। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। क्षतिग्रस्त चार्टर्ड विमान को पार्किंग एरिया में खड़ा किया गया है। डीजीसीए की सेफ्टी ऑडिट टीम भी पहुंच चुकी है, जो दो से तीन दिन तक निरीक्षण करेगी।
- ओपी सैनी, निदेशक, महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed