फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Investigation committees submitted the report to the commission in the student suicide case

गुजवि में छात्रा के सुसाइड मामले में जांच कमेटियों ने आयोग को सौंपी रिपोर्ट

Fri, 09 Jul 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Investigation committees submitted the report to the commission in the student suicide case
हिसार। गुजवि के बायो एंड नैनो विभाग में 26 वर्षीय छात्रा के आत्महत्या प्रकरण में वीरवार को जांच कमेटियों ने अपनी रिपोर्ट महिला आयोग के समक्ष पेश की। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि मृतका के पिता एफआईआर रद्द कराना चाहते हैं। वीरवार को डीएसपी भारती डबास, एसआईटी, संबंधित एसएचओ, गुजवि जांच कमेटी अध्यक्ष व जांच कमेटी के अन्य सदस्य पंचकूला आयोग में पहुंचे।
विज्ञापन

जांच कमेटी ने बताया कि मृतका के पिता ने पुलिस को एफिडेविट देकर एफआईआर रद्द करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इसका कारण अभी नहीं बताया है। गुजवि की जांच कमेटी का कहना है कि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के जैसी ही लैब यहां बनाई जाएगी। महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज ने बताया कि वह अगले सप्ताह हिसार भी आ सकती हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गुजवि के बायो एंड नैनो विभाग में एक पीएचडी छात्रा ने लैब में जहर निगल कर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी ने 6 महीने पहले उसे बताया था कि उसके विभाग का चेयरपर्सन संदीप और उसकी पीएचडी गाइड नमिता उसे परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो दोषी हो उन्हें सजा मिले, निर्दोष को छोड़ा जाए
मेरी तरफ से एफिडेविट दिया गया है कि अगर जांच में आरोपी निर्दोष पाए जाते हैं तो उन्हें छोड़ दिया जाए। अगर दोषी पाए जाए तो सजा अवश्य मिले। केस रद्द करने का एफिडेविट नहीं दिया गया।
- राजेश, मृतका के पिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed